whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927795
Loading...


दुर्घटना में मृत छात्र के परिजनों से मिले भाजपा नेता, स्कूल वाहनों की निगरानी की मांग

location_on गढ़वा access_time 23-Dec-24, 06:16 PM visibility 707
Share



दुर्घटना में मृत छात्र के परिजनों से मिले भाजपा नेता, स्कूल वाहनों की निगरानी की मांग
मृतक छात्र के परिजन से मिलते भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मेराल प्रखंड के पतहरिया गांव पहुंचा और बस दुर्घटना में मृतक छात्र के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विगत दिनों संगवरिया गांव के पास मेराल स्थित पैराडाइज पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें पतहरिया निवासी राम प्रवेश पाल के 14 वर्षीय पुत्र राजू पाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। भाजपा नेताओं ने मृतक के पिता राम प्रवेश पाल और उनके परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया और ढांढस बंधाया। नेताओं ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की कि सभी प्राइवेट स्कूलों द्वारा संचालित वाहनों की सख्त निगरानी की जाए और बच्चों की सुरक्षा के लिए गाड़ियों के संचालन को व्यवस्थित और जिम्मेदारीपूर्ण बनाया जाए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि हर बच्चा देश का भविष्य है, और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने सभी विद्यालय संचालकों से अपील की कि वे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र द्विवेदी, डॉ. लाल मोहन, उत्तरी मंडल अध्यक्ष रूपू महतो, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, धनंजय चौधरी, उपेंद्र गुप्ता, कृष्ण गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play