गढ़वा : सोमवार को जायंट्स सेवा सप्ताह- 2020 के पाँचवें दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा ग्रुप अध्यक्ष मनोज केशरी की अध्यक्षता में दीपक इलेक्ट्रिक के सामने मेनरोड में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमन्दों के बीच फल (केला एवं सेव) का वितरण किया गया। उपस्थित जायंट्स पदाधिकारियों ने कुपोषण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि खास कर महिला मजदूरों को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। भोजन में दूध और खासकर मौसमी फल को अवश्य शामिल करें। जायंट्स पदाधिकारियों ने कहा कि आप स्वस्थ एवं ताकतवर रहेंगे तभी मन लगाकर काम कर सकते हैं।
मौके पर ग्रुप अध्यक्ष मनोज केशरी, फाउंडर अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय, फेडरेशन 8 के निवर्तमान अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन 8 के अधिकारी नन्द कुमार गुप्ता,पूर्व स्पेशल कमिटी सदस्य विजय कुमार केशरी, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खाँ, पूर्व फेडरेशन पदाधिकारी दीपक तिवारी, अवधेश प्रसाद कुशवाहा, दीपक केशरी, अशोक केशरी, चंदन चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।