whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167371 readers visited
Loading...

Advertisement

विस्थापित संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू

location_on भवनाथपुर access_time 23-Dec-24, 05:33 PM visibility 821
Share



विस्थापित संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू
धरना- प्रदर्शन में शामिल लोग


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मजदूरों और रैयतों के साथ पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने और ऑक्शन रद्द करते हुए प्लांट कटिंग पर तत्काल रोक लगाने संबंधी आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से टाउनशिप गोलंबर के पास अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। विस्थापित संघर्ष समिति के संरक्षक सुशील चौबे ने कहा कि भवनाथपुर और श्रीबंशीधर नगर के राजस्व ग्राम दहेड़िया तुलसीदामर की जमीन को हमारे पूर्वजों ने औने-पौने दामों पर देकर एशिया के सबसे बड़े क्रशर प्लांट को स्थापित कराया। लेकिन सेल प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण यह प्लांट वर्षों से वीरान पड़ा है। अब ऑक्शन के माध्यम से प्लांट का कटिंग कार्य शुरू कर दिया गया है, जो यहां की औद्योगिक विरासत को नष्ट करने का प्रयास है।
Advertisement
इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सेल के प्रशासनिक भवन पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था, जहां अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि प्लांट का कटिंग कार्य नहीं होगा। लेकिन अब भी कटिंग कार्य जारी है। सुशील चौबे ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन उग्र रूप ले लेगा और इसके लिए सेल प्रबंधन, प्रशासन और राज्य सरकार जिम्मेदार होंगे। समिति की मांगों में विस्थापितों और रैयतों को जागरूक करना, सेल द्वारा प्लांट कटिंग कार्य पर तत्काल रोक लगाना, पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने के बाद ही किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना शामिल है। धरना प्रदर्शन में विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र साह, सिंदुरिया पंचायत मुखिया नंदलाल पाठक, दीपक जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार साह, मोहन साह, शंभू पासवान, रामपति देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Advertisement
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन से उग्र आंदोलन की ओर बढ़ेंगे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play