whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927637
Loading...


तीन अनुमंडलों में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, 165 आवेदन प्राप्त

location_on गढ़वा access_time 19-Dec-24, 12:30 PM visibility 734
Share



तीन अनुमंडलों में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, 165 आवेदन प्राप्त
जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में शिकायत सुनते डीआईजी वाइएस रमेश एवं एसपी गढ़वा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिलांतर्गत गढ़वा, श्रीबंशीधर नगर और रंका अनुमंडल में बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गढ़वा अनुमंडल में नीलांबर नगर भवन, श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल में एसडीपीओ कार्यालय और रंका अनुमंडल में रंका थाना परिसर में आयोजित किया गया। इन तीनों कार्यक्रमों में कुल 165 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। गढ़वा अनुमंडल में 78, श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल में 33 और रंका अनुमंडल में 54 आवेदन आए। इनमें से 26 आवेदनों का त्वरित समाधान किया गया, जबकि 26 अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा गया।
गढ़वा अनुमंडल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी वाइएस रमेश, उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय और एसडीपीओ नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर एसडीओ संजय कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार, और मझिआंव सर्किल इंस्पेक्टर सुनील तिवारी समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को जनता की समस्याओं के समाधान का एक बेहतर माध्यम बताया और लोगों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में गढ़वा अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे, जहां पुलिस अधिकारी और कर्मी आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण संख्या अंकित कर रहे थे। इसके बाद फरियादी अपनी समस्याओं के बारे में संबंधित पुलिस अधिकारियों को जानकारी दे रहे थे। श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 33 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र से पांच, खरौंधी से सात, रमना से एक, बिशनपुरा से तीन, धुरकी से दो, भवनाथपुर से तीन, हरिहरपुर ओपी से तीन, केतार से दो और महिला थाना से संबंधित सात आवेदन शामिल थे। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि अधिकांश मामले भूमि विवाद और महिला थाना से संबंधित थे।
इन आवेदनों को संबंधित थाना क्षेत्र के विभागीय पदाधिकारी और थाना प्रभारियों को जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play