whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928397
Loading...


कॉफी विद एसडीएम में किसानों ने रखी समस्याएं, अधिकारियों ने किया समाधान

location_on गढ़वा access_time 19-Dec-24, 12:17 PM visibility 726
Share



कॉफी विद एसडीएम में किसानों ने रखी समस्याएं, अधिकारियों ने किया समाधान
कार्यक्रम में उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



कृषि, सहकारिता, पशुपालन और मत्स्य विभाग के पदाधिकारियों ने किसानों की शंकाओं का किया समाधान, योजनाओं की दी जानकारी किसानों के लिए है टोल फ्री नंबर:1800-123-1136 गढ़वा : गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को आयोजित "कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए 40 किसानों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और संबंधित विभागीय अधिकारियों के सामने रखा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जहां किसानों ने कृषि, सहकारिता, पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़ी शंकाओं को खुलकर व्यक्त किया। अधिकारियों ने सभी प्रश्नों का समाधान करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से देने का प्रयास किया। जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद और सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी ने बीज वितरण और धान अधिप्राप्ति से संबंधित जानकारी दी।
बताया गया कि लैम्प्स, पैक्स और एफपीओ के माध्यम से किसानों को 50% सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए ब्लॉक चैन ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। धान अधिप्राप्ति के लिए जिले में 52 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 47 पैक्स और 5 एफपीओ केंद्र शामिल हैं। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये तय किया गया है, साथ ही 100 रुपये का बोनस भी दिया जा रहा है। धान विक्रय के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसान अपना पंजीकरण जिला आपूर्ति कार्यालय, अंचल कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करवा सकते हैं। उपस्थित किसानों को ऑफलाइन आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराए गए। सहकारी योजनाओं के तहत रोटावेटर, पाइप और स्प्रिंकलर जैसी सुविधाओं पर 50% से 90% तक सब्सिडी की जानकारी दी गई।
सिंचाई के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना और मिट्टी परीक्षण के लिए स्वाइल हेल्थ कार्ड योजना के बारे में भी किसानों को अवगत कराया गया। छतरपुर के कृषक हरि प्रसाद मेहता ने नीलगायों से होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाया, जिस पर पशुपालन विभाग ने समाधान के लिए घरेलू नुस्खे बताए। इसके अलावा बिरसा फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 बताई गई, जिसके तहत गेहूं, सरसों, आलू और राई फसल का बीमा किया जा सकता है। दुबे मरहटिया के किसान मुरली श्याम ने पीएम कुसुम योजना के तहत मिले पंप से अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। एसडीएम ने उनसे अनुरोध किया कि वे अपने अनुभव अन्य किसानों के साथ साझा करें। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम संजय कुमार ने किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने किसानों को कृषि निदेशालय के टोल फ्री नंबर 1800-123-1136 का भी उपयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर राजेंद्र उपाध्याय, मेदनी सिंह, राजनाथ मेहता, मुरली श्याम, हरि प्रसाद मेहता, समेत कई किसान उपस्थित थे। किसान कुंडी, बोदरा, चिरौंजिया, दुबे मरहटिया, वीरबंधा, और अन्य ग्रामों से आए थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play