whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168053 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

वन नेशन, वन इलेक्शन को लाकर स्थानीय नेतृत्व एवं मुद्दे को गौण करना चाहती है भाजपा : धीरज

location_on गढ़वा access_time 19-Dec-24, 11:54 AM visibility 737
Share



वन नेशन, वन इलेक्शन को लाकर स्थानीय नेतृत्व एवं मुद्दे को गौण करना चाहती है भाजपा : धीरज
धीरज दुबे, केंद्रीय प्रवक्ता, झारखंड मुक्ति मोर्चा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वन नेशन, वन इलेक्शन लाकर भारतीय जनता पार्टी स्थानीय नेतृत्व एवं मुद्दे को गौण करना चाहती है। अलग-अलग समय पर आम चुनाव, विधानसभा चुनाव, नगर निगम एवं पंचायती चुनाव होने से सभी पार्टियों को लगातार 5 वर्ष तक सजग होकर जनता की भावनाओं का कद्र करते हुए काम करना पड़ता है अन्यथा इन छोटे चुनाव में जनता को दूसरी पार्टी अथवा अलग जनप्रतिनिधि को चुनने का मौका मिल जाता है। सारे चुनाव एक साथ हो जाने से अलग-अलग पदों के लिए जनप्रतिनिधि चुनने में जनता को झंझावात महसूस होगा। छोटे स्तर के चुनाव में स्वतंत्र चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए भी इस हाईटेक प्रचार-प्रसार के जमाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
Advertisement
यहां तक की जनप्रतिनिधि भी चुनाव जीतने के लिए काम की बजाय अपने दल के भरोसे सीमित हो जाएंगे। जिस पार्टी का नेतृत्व और चुनाव कैंपेनिंग बेहतर होगा उसके अक्षम प्रत्याशी की लौटरी लग जाएगी। एक साथ चुनाव होने से बड़े मुद्दे हावी रहेंगे जबकि पंचायत स्तर के छोटे मुद्दे या तो दब जाएंगे या पूरी तरह से गौण हो जाएंगे। वर्तमान में कई राज्यों में आम चुनाव में राज्यवासी किसी अन्य दल को बहुमत देते हैं तथा विधानसभा चुनाव में किसी दूसरे दल को बहुमत देकर सरकार बनाने का जनादेश देते हैं। एक साथ चुनाव होने में जनता का यह निर्णय भी प्रभावित होगा। मतदाता सूची भी 5 वर्ष में एक बार प्रकाशित होगी जिसकी खामियों को सुधारने के लिए जनता को अगले चुनाव तक इंतजार करना पड़ेगा।
Advertisement
चुनाव के ठीक बाद 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता को भी अगले 5 साल तक मतदान करने के लिए चुनाव का इंतजार करना पड़ेगा, अन्यथा अलग-अलग समय पर चुनाव होने से उन्हें मतदान करने के कई मौका प्राप्त हो जाता है। केंद्र सरकार के अनुसार एक साथ चुनाव कराने से समय और चुनाव खर्च का तो बचत होगा लेकिन हंग असेंबली होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था क्या होगी सरकार इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही है। विविधता से भरे इस देश की भौगोलिक स्थिति, क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टिकोण पर गौर किया जाए तो बाढ़, सुनामी, चक्रवात, भूस्खलन आदि की स्थिति में भी वन नेशन, वन इलेक्शन लंबे समय तक लघु रख पाना अव्यवहारिक प्रतीत होता है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play