whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928425
Loading...


धुरकी कांड में त्वरित कार्रवाई, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद

location_on गढ़वा access_time 17-Dec-24, 05:41 PM visibility 718
Share



धुरकी कांड में त्वरित कार्रवाई, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद
प्रेस वार्ता में जानकारी देते एसपी गढ़वा, बरामद समान एवं गिरफ्तार अभियुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के ग्राम भंडार स्थित गोकुलवा खाड़ जंगल में 12 दिसंबर को छोटू भुइयां उर्फ छोटू भगत (उम्र 62 वर्ष), पिता स्वर्गीय महावीर भुइयां की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक की बहू राज पटिया देवी (40 वर्ष) के आवेदन के आधार पर धुरकी थाना कांड संख्या-165/24, धारा-103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। जांच के क्रम में गुप्त सूचनाओं से यह जानकारी मिली कि मृतक झाड़-फूंक का कार्य करता था, जिस कारण उसका पड़ोसियों तेतर सिंह और अंकित सिंह से विवाद चल रहा था।
पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्त घर से फरार पाए गए। इसके बाद उनके नाबालिग दोस्त से पूछताछ की गई, जिसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और दोनों अभियुक्तों के भी शामिल होने की बात बताई। टीम ने तत्परता से छापामारी कर अंकित सिंह को मदगड़ी भंडरिया से तथा तेतर सिंह को भंडार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अभियुक्तों की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त तीनों टांगी बरामद कर ली गई। पहला टांगी, जो मृतक का था और घटना के दौरान अंकित सिंह ने इस्तेमाल किया था, उसे कुश माही नदी से बरामद किया गया। दूसरा टांगी नाबालिग अभियुक्त के घर से और तीसरा टांगी तेतर सिंह के कुएं से बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकित सिंह (19 वर्ष), पिता स्व. मालकुंवर सिंह, तेतर सिंह (20 वर्ष), पिता रामनाथ सिंह और एक अन्य नाबालिग शामिल हैं, जो सभी भंडार कोइल अहरा टोला, थाना धुरकी, जिला गढ़वा के निवासी हैं। कांड में प्रयुक्त तीन टांगी और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर सत्येन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में धुरकी थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार, पु.अ.नि. जितेंद्र कुमार, बीकू कुमार रजक, सुनील कुमार राम, स.अ.नि. एमन कंडुलना, अजय कुमार, स.आ. संजय पाठक, आ. फुलेंद्र कुमार बैठा, अजीत कुमार पाण्डेय, महेंद्र मांझी, पिंकू कुमार, उपेन्द्र मोची और श्याम लाल मेहता शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play