whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927663
Loading...


रामा साहू उच्च विद्यालय 1995 बैच का मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

location_on गढ़वा access_time 16-Dec-24, 06:17 PM visibility 744
Share



रामा साहू उच्च विद्यालय 1995 बैच का मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
उपस्थित मित्रगण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रामा साहू उच्च विद्यालय के 1995 बैच के विद्यार्थियों का मिलन समारोह रविवार को बंधन मैरेज हॉल में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शामिल होकर पुराने दोस्तों ने अपने बीते दिनों को याद किया और जिंदगी की भागदौड़ में एक सुखद ठहराव का अनुभव किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे ग्रुप फोटो सेशन के साथ हुआ, जिसके बाद स्नैक्स एवं कॉकटेल पार्टी के बीच बचपन की यादों को साझा किया गया। समूह चर्चा, कॉन्टैक्ट शेयरिंग, मनोरंजक गतिविधियों और सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम यादगार बन गया। इस अवसर पर जो दोस्त किसी कारणवश नहीं आ पाए, उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से इस आयोजन का हिस्सा बनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में डॉ. कुमुद रंजन, डॉ. श्रवण पाठक, पी.एस. पांडेय, अरविंद ठाकुर, नवनीत शुक्ला, अनिल कश्यप, नारद मुनी, संजय गुप्ता, सचिन कुमार, पवन कश्यप, डॉ. विकाश केशरी, अनिल कुशवाहा, दीपक अग्रवाल, संतोष रौनियार, पवन जयसवाल, राम प्रसाद, दूदून महतो, अमित केशरी, अरविंद अग्रवाल, आशीष केशरी, संतोष केशरी, विजय सोनी, रवि सिंह, संदीप कुमार, अभय केशरी, उदय मेहता, गौरव केशरी, अमित पांडेय, अजित सिंह सहित अन्य कई मित्र शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने एकमत होकर कहा कि पुराने दोस्तों का मिलना, हंसी-ठहाकों की गूंज और बचपन की यादें उन्हें फिर से जवानी के उन सुनहरे दिनों में ले गईं। इस अनमोल मिलन के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ने एक-दूसरे का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन एक अविस्मरणीय पल के साथ हुआ, जहां सभी ने दोस्ती के इस अनमोल रिश्ते को बनाए रखने का वादा किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play