whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193654
Loading...


भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ ने विजय दिवस पर किया वीरों का सम्मान

location_on गढ़वा access_time 16-Dec-24, 05:53 PM visibility 706
Share



भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ ने विजय दिवस पर किया वीरों का सम्मान
उपस्थित भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय तिवारी की अध्यक्षता में विजय दिवस का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, पिंडरा गढ़वा में किया गया। कार्यक्रम के दौरान 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल पूर्व कैप्टन रामराज पांडेय और शहीद रामप्रीत ठाकुर की पत्नी सनकलिया कुंवर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अजय तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि 16 दिसंबर 1971 को भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया और भारत ने अपनी वीरता का परचम लहराया। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भारतीय सैनिकों की बदौलत ही देशवासी चैन की नींद सो पाते हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि सेना की कुर्बानियों के कारण आज देश सुरक्षित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेना को आधुनिक हथियारों से लैस करने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि आज देश पहले से अधिक मजबूत हुआ है। कार्यक्रम में पूर्व कैप्टन रामराज पांडेय ने 1971 के युद्ध का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि युद्ध के दौरान पाकिस्तान की ओर से गोलियों और बमों की बौछार हो रही थी, लेकिन भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, शुभम गुप्ता, पूर्व कैप्टन अशोक तिवारी, गोपाल दुबे, अभिमन्यु चौबे, कृष्ण कुमार ठाकुर, बृजमोहन ठाकुर, सुदामा प्रजापति, देवेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play