whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192641
Loading...


अनुमंडल पदाधिकारी ने डंडई प्रखंड कार्यालय व सीएचसी का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब

location_on गढ़वा access_time 14-Dec-24, 06:59 PM visibility 712
Share



अनुमंडल पदाधिकारी ने डंडई प्रखंड कार्यालय व सीएचसी का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब
औचक निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



अनुमंडल पदाधिकारी ने डंडई प्रखंड व अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित पदाधिकारी, कर्मचारियों से स्पष्टीकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को डंडई प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने प्रखंड तथा अंचल कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारी, कर्मचारियों की जानकारी ली साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन प्रगति के बारे में भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एक पदाधिकारी सहित पांच लोग प्रखंड मुख्यालय से बाहर मिले। संजय कुमार ने बताया कि इन सभी की अनुपस्थिति का संतोषजनक कारण नहीं मिला किंतु सभी से लिखित में पूछा जा रहा है कि वे किन परिस्थितियों में प्रखंड मुख्यालय से अनुपस्थित हैं।
अंचल से निर्गत होने वाले जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्रों में कोई विलंब की स्थिति देखने को नहीं मिली। इस प्रखंड में ज्यादातर प्रमाण पत्र नागरिकों को ससमय मिल जा रहे हैं। दाखिल खारिज निस्तारण की स्थिति भी संतोषजनक मिली। एक सप्ताह में साइकिल वितरण कार्य पूर्ण करने का निर्देश प्रखंड स्तरीय संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान अबुआ आवास, मनरेगा आदि योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी, तदनुरूप प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ तथा संबंधित एई और जेई को नियमित क्षेत्रभ्रमण करने का निर्देश दिया गया। अबुआ आवास के लिए 3388 आवासों के निर्धारित लक्ष्य को ससमय नियमानुसार पूरा करने का भी निर्देश दिया गया। प्रखंड परिसर में यत्र-तत्र पड़ी साइकिलों को देखकर एसडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी साइकिलें पात्र लाभुकों के बीच एक सप्ताह के अंदर नियमानुसार वितरित हो जानी चाहिए, प्रखंड परिसर में यहां वहां पड़ी हुई नहीं दिखनी चाहिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ससमय और नियमित रूप से कार्यालय आने का निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण अंचल और प्रखंड कार्यालय के बाद संजय कुमार ने डंडई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक भ्रमण किया। वहां नियमित ओपीडी में तथा आयुष ओपीडी में चिकित्सक मौजूद मिले, किंतु महिला चिकित्सक अनुपस्थित मिलीं। दवा वितरण केंद्र, परीक्षण कक्ष, एंबुलेंस व्यवस्था, साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play