whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218923
Loading...


बिना ग्रामीणों की सहमति के पोल से स्ट्रीट लाईट खोलना गलत : पूर्व मुखिया, तेलियाबान्ध

location_on कांडी access_time 20-Sep-20, 08:56 PM visibility 666
Share



						बिना ग्रामीणों की सहमति के पोल से स्ट्रीट लाईट खोलना गलत : पूर्व मुखिया, तेलियाबान्ध
गांव में लगे स्ट्रीट लाईट को खोलकर ले जाते हुए को जब्त किए ग्रामीण


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रखंड अंतर्गत शिवपुर पंचायत के विभिन्न वार्ड में 14 वें वित्त से लगे स्ट्रीट लाईट को पंचायत सेवक के आदेश से पुनः पोल से खोला जा रहा है। रविवार को वार्ड संख्या 3 के गांव तेलिया निजामत व तेलियाबान्ध में बिजली पोल से खोलकर ले जाये जा रहे स्ट्रीट लाईट को ग्रामीणों ने जब्त कर लिया। लाईट खोलने आये डुमरसोता गांव के आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पंचायत सेवक के आदेश से लाईट खोला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दूसरा लाइट लगाने के बाद ही खोलकर ले जाने देंगे। ग्रामीणों ने खोले गए सभी लाइट को पुनः पोल पर लगवा दिए। एक सप्ताह पूर्व पंचायत के अधौरा गांव से भी लगभग एक दर्जन स्ट्रीट लाईट को खोल लिया गया है, जो दुबारा अभी तक नही लगाए गए।
फरवरी महीने में पंचायत में 14 वें वित्त की राशि से विभिन्न गांवों में बिजली के पोल पर स्ट्रीट लाईट लगाए गए थे। छः महीने के अंदर हीं प्रायः सभी लाईट खराब हो गए। पंचायत सेवक कमलेश चौबे ने बताया कि पूरे शिवपुर पंचायत के सभी 13 वार्ड में कुल 325 लाईट हीं लगाना था। जबकि 450 लाईट लगाया गया है। भुगतान भी 325 लाईट का ही किया गया है। आवश्यकता से अधिक लाइट को पोल से खोलकर हटाया जा रहा है। साथ ही जो लाईट खराब हो गया है उसे भी हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 13 में अभी तक एक भी लाईट नहीं लगा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत में लोकल मेड का लाईट लगाए गए थे, जो चार महीना भी ठीक से नहीं जला। वार्ड संख्या 3 में टोटल 16 लाईट लगाए गए हैं।
जबकि पूरे पंचायत में जब 325 लाइट ही लगाना है तो इस तरह प्रत्येक वार्ड में 25-25 लाईट लगाना है। तो फिर तेलियानिजामत तेलियाबान्ध व अधौरा गांव से लाईट क्यों खोले गए? जबकि अभी भी वहां अपने कोटे से भी कम लाइट लगाए गए हैं। शिवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह तेलियाबान्ध निवासी जयकिशुन राम ने आरोप लगाया कि पूरे पंचायत में 14 वें वित्त से जो भी लाइट लगाए गए हैं उसकी गुणवत्ता निम्न स्तर की है। बिना ग्रामीणों की सहमति के पोल से स्ट्रीट लाईट खोले जा रहे हैं। जो गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए। स्ट्रीट लाईट खोलने का विरोध करने वालों में राम किशुन राम, अरुण राम, प्रदीप कुमार, महेंद्र पासवान, जगनारायण साह, अमित कुमार, राजू कुमार श्याम नारायण साह, मुकेश कुमार गुप्ता, रविन्द्र राम, शम्भू प्रसाद गुप्ता, प्रमोद चौधरी, राकेश कुमार चौधरी, अरविंद चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play