whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168311 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, मेराल की जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई

location_on गढ़वा access_time 14-Dec-24, 05:24 PM visibility 724
Share



भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, मेराल की जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई
विधायक से मुलाकात करते मेराल के भाजपा नेता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा नेता डॉ. लाल मोहन के नेतृत्व में मेराल के कार्यकर्ताओं ने गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी से मुलाकात कर उनकी जीत और विधानसभा में शपथ लेने पर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मेराल में वर्षों से व्याप्त जनसमस्याओं पर विधायक का ध्यान आकर्षित कराया। भाजपा नेता डॉ. लाल मोहन ने कहा कि वर्षों बाद गढ़वा विधानसभा को स्थानीय विधायक मिला है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को उठाकर जनता की आवाज को सशक्त रूप से पटल पर रखा। उन्होंने बालू की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि इसके कारण प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य विकास कार्य ठप पड़े हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
Advertisement
डॉ. लाल मोहन ने मेराल में प्रशासन की मनमानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा दोपहिया वाहनों की मनमानी जांच के नाम पर आम जनता को परेशान किया जा रहा है। मौके पर परिवहन विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं होता, लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा लोगों से मनमानी वसूली की जा रही है। विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कार्यकर्ताओं और जनता को भरोसा दिलाया कि ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, "जनता को परेशान करने वाले अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गढ़वा में लूटतंत्र, गुंडाराज और माफियाराज को खत्म करना मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्र में अमन-चैन और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
Advertisement
" इस मौके पर भाजपा मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, युवा नेता कमलेश कुमार, रोहित कुमार, मदन यादव, रत्नेश ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play