whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188254
Loading...


भाजपा नगर मंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, रोड चौड़ीकरण में भेदभाव और मुआवजे की मांग उठाई

location_on गढ़वा access_time 14-Dec-24, 04:58 PM visibility 778
Share



भाजपा नगर मंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, रोड चौड़ीकरण में भेदभाव और मुआवजे की मांग उठाई
मांगपत्र सौंपते भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा नगर मंडल गढ़वा ने गढ़वा उपायुक्त के नाम उपविकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए चिनिया रोड पर हो रहे अतिक्रमण हटाने और रोड चौड़ीकरण में जिला प्रशासन की नीतियों पर कड़ा ऐतराज जताया है। मंडल का कहना है कि प्रशासन के द्वारा गलत तरीके से रोड मापी कर सैकड़ों घर तोड़े जा रहे हैं, जबकि पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के समर्थकों के घरों को बचाने का प्रयास हो रहा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि जिनके मकान तोड़े जा रहे हैं, उन्हें मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा, जबकि वे 30-40 वर्षों से उन मकानों में रह रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि मकान तोड़ने के बाद पीड़ितों को बालू तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिससे वे मोटी रकम देकर बालू खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
जिला प्रशासन से मांग की गई है कि जिनके मकान तोड़े जा रहे हैं, उनका उचित मूल्यांकन कर उन्हें मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने मकान फिर से बना सकें। भाजपा ने इसे गरीबों के साथ अन्याय करार देते हुए कहा कि पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर अपने आवास के लिए सड़क चौड़ीकरण करा रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार के द्वारा बाईपास रोड का निर्माण पहले ही किया जा चुका है। भाजपा ने आरोप लगाया कि निजी स्वार्थ के चलते गरीबों और फुटपाथ दुकानदारों को विस्थापित कर उनकी दुकानों को तोड़ा जा रहा है। यह सरकार गरीब विरोधी है और लगातार आम जनता को परेशान करने का काम कर रही है। पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर पर विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तिलमिलाहट में जिला प्रशासन पर दबाव बनाकर जनता को परेशान करने का आरोप लगाया गया।
भाजपा नगर मंडल ने जिला प्रशासन से गरीबों के पुनर्वास और मुआवजे की मांग करते हुए कार्रवाई की अपील की। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, विवेकानंद तिवारी, महामंत्री देवेंद्र गुप्ता, राकेश शंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष बंधु राम, संतोष कश्यप, विशाल गुप्ता, मनोज महतो, जयंत पांडे, विकास तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play