whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27182212
Loading...


निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन इस माह 15 दिसंबर को

location_on गढ़वा access_time 13-Dec-24, 06:18 PM visibility 690
Share



निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन इस माह 15 दिसंबर को
वरिष्ठ हार्ट सजर्न डॉ. विकास केशरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नारायणा हृदयालय गुरुग्राम एवं जायंट ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में मासिक निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन हर माह के तीसरे रविवार को किया जाता है। इस श्रृखंला में इस माह शिविर का आयोजन इस माह 15 दिसंबर, रविवार को ज्ञान निकेतन स्कूल छठ घाट, गढ़वा के प्रांगण में किया जाएगा। यह सुविधा सिर्फ़ हृदय रोग से ग्रसित व्यक्तियों को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। नई दिल्ली के एम्स से हार्ट सर्जरी का प्रशिषण प्राप्त गढ़वा के मूल निवासी डॉ विकास केशरी परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। वतर्मान में गुरुग्राम के नारायणा हृदयालय में वरिष्ठ हार्ट सजर्न के रूप में कायर्रत डॉ. विकास केशरी ने बताया की लंबे समय तक सही उपचार नहीं करने पर सभी हृदय-रोग और अधिक जटिल हो जाते हैं एवं अन्य अंगों पर भी इसका असर पड़ता है।
उपचार में किया गया विलंब सरल उपचार को भी अत्यधिक कठिन अथवा जोखिम भरा बना सकता है। यहाँ तक कि ज्यादा विलंब होने से कुछ हृदय रोग लाईलाज़ भी हो जाते हैं। अतः हृदय रोगों का सही समय पर समुचित उपचार किया जाना आवश्यक है। जिन रोगियों को हार्ट में छिद्र, हार्ट वाल्व में सिकुड़न, हार्ट वाल्व में रिसाव, हार्ट की नसों में रुकावट, सीने में दर्द, साँस की तकलीफ़, पैरें में सूजन, हार्ट अटैक इत्यादि समस्याएँ हैं अथवा ओपन हार्ट सर्जरी का परामर्श दिया गया है वो परामर्श ले कर लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बीस वर्ष से कम आयु के आर्थिक रूप से पिछड़े रोगियों को ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आर्थिक सहायता पहुँचाने का प्रावधान भी उनके अस्पताल में उपलब्ध है।
क्षेत्र के अन्य रोगियों की भी हर प्रकार से आर्थिक सहायता करने के लिए डॉ विकास एवं अस्पताल प्रबंधन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जायंट ग्रुप के सदस्यों की ओर से भी इस सुविधा का अधिक से अधिक समुचित लाभ उठाने के लिए स्थानीय जनता से अपील की गई है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play