whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28374097 readers visited
Loading...

Advertisement

निर्लजता का परिचायक है विधायक सत्येंद्रनाथ - झामुमो

location_on गढ़वा access_time 13-Dec-24, 05:55 PM visibility 744
Share



निर्लजता का परिचायक है विधायक सत्येंद्रनाथ - झामुमो
टाउन हॉल के मैदान से रंका मोड़ तक शव यात्रा निकालकर पुतला दहन करने जाते जेएमएम के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का टाउन हॉल के मैदान से रंका मोड़ तक शव यात्रा निकालकर पुतला दहन कर विरोध जताया। उनके द्वारा विधानसभा में निर्लजता से कही हुई झूठ की कड़ी निंदा किया। जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने कहा कि विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अपने आचरण के अनुरूप विधानसभा में भी निर्लजता का परिचय देते हुए सफेद झूठ परोसने का काम कर रहे हैं। वह अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में इतने अंधे हो गए हैं कि किसी के मौत पर गंदी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दुख की घड़ी में एक पंचायत प्रतिनिधि के परिवार के साथ खड़ा होने की बजाय उसकी इज्जत को सरेआम लोकतंत्र की मंदिर में तार-तार करने का काम विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने किया है।
Advertisement
उन्होंनेे उस परिवार, उनके समाज, गढ़वावासी सहित पूरे पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान किया है। इस तरह के झूठा लांछन लगाकर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अपनी गिरी मानसिकता और घीनौन राजनीति का परिचय दे रहे हैं। इस तरह का घटिया आरोप तो झारखंड मुक्ति मोर्चा भी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर लगा सकती है कि विधायक बनने के बाद उन्होंने रंका मुखिया को उनके कार्यकाल की जांच करने की धमकी दी इसी भय के कारण उन्होंने आत्महत्या कर लिया है परंतु झामुमो के नेता-कार्यकर्त्ता ऐसी घटिया राजनीति में विश्वास नहीं करते। अगर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के वक्तव्य में जरा सी भी सच्चाई है तो वह उसे प्रमाणित करने का काम करें अन्यथा इस तरह से सरेआम सदन में गढ़वा वासियों की इज्जत और मर्यादा को तार-तार करने का प्रयास का खुलकर विरोध होगा।
Advertisement
विगत वर्ष भी उनके द्वारा तथ्यहीन आरोप के विरुद्ध पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने उनपर मानहानि का केस किया था जो अभी न्यायालय में लंबित है। निराधार और झूठ के सहारे जनता को गुमराह करने की कोशिश के खिलाफ उनपर पुनः मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर ऐसे भ्रामक और निर्लज बयान के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया जा रहा है। सदन की गरिमा को खंडित करने वाले ऐसे सदस्यों की सदस्यता रद्द करने का अनुरोध भी किया जाएगा। गढ़वा की जनता भी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के द्वारा सदन में किए जा रहे दुराचार को गंभीरता से देख और समझ रही है। अगर उनका यही लक्षण रहा तो ग्रामीण जनता उन्हें गांव और टोला में भी घुसने नहीं देगी।
Advertisement
मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला सचिव मनोज ठाकुर, केंद्रीय सदस्य कंचन साहू, चुटिया मुखिया मनोज गुप्ता, दीपक सोनी, दिव्य प्रकाश केसरी, संजय संस्कार, दिलीप गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, वंदना जायसवाल, सचिव चंदा देवी, नगर परिषद अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, दशरथ प्रसाद गुप्ता, भरत केसरी, भोला केसरी, सूर्य प्रकाश गुप्ता, विनोद जायसवाल, वरिष्ठ नेता फरीद खान, मकबूल खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, सलीम जफर, वीरेंद्र तिवारी, साकिर खान, शरीफ अंसारी, चैतू सिंह खरवार, अतहर अली अंसारी, कार्तिक पांडे, रोशन पाठक, अनिल चंद्रवंशी, मिथिलेश झा, आफताब आलम, अरमान सिद्दीकी, अशर्फी राम, विजय केसरी, निलेश पांडे, मुकेश तिवारी, मिरल प्रमुख दीप माला, सोनी देवी सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play