whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928222
Loading...


बेलचंपा कोयल नदी में मिली महिला के शव का मामला सुलझा, चार गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 13-Dec-24, 05:50 PM visibility 718
Share



बेलचंपा कोयल नदी में मिली महिला के शव का मामला सुलझा, चार गिरफ्तार
प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नीरज कुमार एवं गिरफ्तार आरोपी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



ससुराल पक्ष की साजिश से हुई महिला की हत्या, गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा कोयल नदी से बरामद महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। गढ़वा पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बलरामपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जवाहर नगर निवासी रमेश मंडल, लतिका मंडल, संतोषी नगर निवासी शांति मंडल और पीरुडीह गांव के वीरा लकड़ा शामिल हैं। गढ़वा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नीरज कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को बेलचंपा कोयल नदी पुल के पाया संख्या 11 से एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान बलरामपुर थाना क्षेत्र के गुरूचंद मंडल की पत्नी रीना गिरी के रूप में हुई।
रीना के भाई बदला गिरी ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रीना के ससुराल में लंबे समय से विवाद चल रहा था और ससुराल वाले उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे थे। 29 सितंबर को रीना गिरी का अपहरण कर गढ़वा लाया गया। वीरा लकड़ा और रमेश मंडल ने अपनी चारपहिया वाहन होंडा अमेज से उसे लाया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कोयल नदी पुल से नीचे फेंक दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में रीना के पति को बलरामपुर पुलिस ने पहले ही हिरासत में लिया था। हालांकि, उसने हिरासत के दौरान आत्महत्या कर ली। हत्या के षड्यंत्र में शामिल तीन नामजद आरोपियों समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। प्रेस वार्ता में पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश यादव, प्रदीप यादव, आरक्षी राहुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार और सहायक पुलिस प्रियंका मिंज मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play