whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28378552 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

अरसली पंचायत के पहले मुखिया सीता राम विश्वकर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

location_on भवनाथपुर access_time 11-Dec-24, 05:48 PM visibility 728
Share



अरसली पंचायत के पहले मुखिया सीता राम विश्वकर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
फ़ाइल फ़ोटो सीता राम विश्वकर्मा


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत अरसली पंचायत के पहले मुखिया सीता राम विश्वकर्मा का बुधवार सुबह 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पंचायत की वर्तमान मुखिया इसरत जहां, पूर्व मुखिया श्यामसुंदर गुप्ता, के.डी. चौबे, समाजसेवी तासबीन अंसारी, उपेंद्र यादव, दयानंद प्रजापति, पिंटू आलम, मनोज बैठा, जयराम पासवान, शंभू सेठ, शैलेश चौबे, रविंद्रनाथ चौबे, जावेद, उदय गुप्ता, डोमन चंद्रवंशी, पप्पू राम, अरुण गुप्ता, जितेंद्र चौबे, जहीर अंसारी, सुदामा विश्वकर्मा, अख्तर अंसारी, सुदर्शन प्रजापति सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Advertisement
सभी ने उनके शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। सीता राम विश्वकर्मा को उनके कुशल नेतृत्व और समाज सेवा के लिए याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की सराहना की और कहा कि उन्होंने पंचायत के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। मृतक का अंतिम संस्कार अरसली श्मशान घाट पर किया गया, जहां उनके बड़े पुत्र रामाशीष विश्वकर्मा ने मुखाग्नि दी। उनके निधन से पंचायत के विकास और समाज सेवा के क्षेत्र में एक युग का अंत हो गया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play