whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167569 readers visited
Loading...

Advertisement

सीजीएल परीक्षा में धांधली पर झारखंड सरकार मौन, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप: भाजपा

location_on गढ़वा access_time 11-Dec-24, 04:57 PM visibility 705
Share



सीजीएल परीक्षा में धांधली पर झारखंड सरकार मौन, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप: भाजपा
प्रेस वार्ता में उपस्थित भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झामुमो सरकार पर छात्रों के भविष्य को रौंदने का आरोप लगाते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सीजीएल जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में धांधली के विरोध में गढ़वा समेत पूरे झारखंड के छात्र सड़कों पर उतर आए हैं, लेकिन झामुमो सरकार पूरी तरह से मौन है। रितेश चौबे ने आरोप लगाया कि सरकार की उदासीनता झारखंड के युवाओं के प्रति उसकी मंशा को साफ तौर पर उजागर करती है। रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार ने चुनाव से पहले युवाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाए, लेकिन सत्ता में आते ही उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ शुरू कर दिया। सीजीएल परीक्षा में धांधली का मामला यह दर्शाता है कि सरकार युवाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि यह झारखंड का दुर्भाग्य है कि जहां एक ओर छात्र अपने हक के लिए सड़कों पर डंडे खा रहे हैं, वहीं झामुमो सरकार चुप्पी साधे चैन की बंसी बजा रही है। भाजपा नेता ने सरकार से सीजीएल परीक्षा और रिजल्ट की पूरी प्रक्रिया की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर छात्रों को जल्द न्याय नहीं मिला, तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। रितेश चौबे ने कहा कि छात्रों के आंदोलन और झामुमो सरकार की चुप्पी यह स्पष्ट करती है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि युवाओं का संघर्ष झारखंड में सरकार की पोल खोल रहा है, जिससे साफ होता है कि झामुमो को युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं है।
Advertisement
इस मौके पर भाजपा नेता नवीन जायसवाल, विकास तिवारी, संजय जायसवाल, लक्ष्मीकांत पांडेय, अशोक कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play