whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928234
Loading...


गढ़वा के विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने शपथ में लगाए जयकारे, क्षेत्र में खुशी की लहर

location_on गढ़वा access_time 09-Dec-24, 05:07 PM visibility 697
Share



गढ़वा के विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने शपथ में लगाए जयकारे, क्षेत्र में खुशी की लहर
प्रेसवार्ता में जानकारी देते भाजपा नेता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपने शपथ में जय गढ़देवी मैया, जय श्री राम, जय नीलाम्बर-पीताम्बर, जय झारखंड और जय जोहार जैसे जयकारों को शामिल कर क्षेत्र का मान-सम्मान और गौरव बढ़ा दिया। इस ऐतिहासिक शपथ के बाद गढ़वा में जश्न और हर्ष का माहौल है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि पांच साल के बाद गढ़वा विधानसभा क्षेत्र को फिर से एक स्थानीय प्रतिनिधि मिला है। उन्होंने कहा, 2019 से 2024 तक गढ़वा ने गुंडाराज और माफियाराज का सामना किया, लेकिन अब जनता ने भाजपा विधायक को चुनकर अपना गौरव पुनः स्थापित किया है। रितेश चौबे ने भरोसा जताया कि भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी न केवल गढ़वा बल्कि पूरे झारखंड के हितों की आवाज बनकर सदन में गूंजेंगे।
उन्होंने कहा कि अब गढ़वा में गरीब, मजबूर, लाचार और शोषित वर्ग की समस्याएं दबने के बजाय सदन में जोरदार तरीके से उठेंगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि सत्येन्द्र नाथ तिवारी हेमंत सरकार के दौरान एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और जनता के हर मुद्दे को मजबूती से सदन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा विधायक और कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक गढ़वा की जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता नवीन जायसवाल, संजय जायसवाल, अविनाश पासवान, विकास तिवारी और लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play