भवनाथपुर : प्रखंड में एक नाबालिक युवक की मौत ने क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 14वर्षीय युवक सूरज कुमार पिता दिलीप गुप्ता आरसली उत्तरी निवासी को सॉल्यूशन सूंघने की आदत थी, जो धीरे-धीरे उसकी जानलेवा लत बन गई। युवक ने रविवार क़ो अधिक मात्रा में सॉल्यूशन सूंघ लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसे भवनाथपुर सीएचसी मे इलाज क़े लिए भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक पिछले कुछ महीनों से इस खतरनाक आदत का शिकार था। वह अकेले में सॉल्यूशन सूंघकर नशा करता था। परिवार के लोग उसे इस लत से दूर करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन नशे की गहरी पकड़ से वह बाहर नहीं निकल पाया।
Advertisement
यह घटना इलाके में नशे के बढ़ते प्रचलन की ओर इशारा करती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि बाजारों में आसानी से सॉल्यूशन और अन्य नशीले पदार्थ उपलब्ध हैं, जिससे किशोर वर्ग तेजी से इनकी चपेट में आ रहा है। प्रशासन की ओर से अब तक इस पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। परिवार गहरे सदमे में है और उन्होंने प्रशासन से नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
जानकारी क़े अनुसार 20 दिन पूर्व दिलीप गुप्ता की पत्नी का कैंसर बीमारी से गर्षित होने क़े कारण मृत्यु हो गई थी। मृतक सूरज घर का इकलौता पुत्र था।