whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218187
Loading...


जलमीनार की फर्जी निकासी का मामला आया प्रकाश में

location_on केतार access_time 20-Sep-20, 07:11 PM visibility 666
Share



जलमीनार की फर्जी निकासी का मामला आया प्रकाश में


योगेंद्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार (गढ़वा): लोहरगाड़ा पंचायत में स्थल पर बिना जलमीनार लगाए लाखों रुपये निकासी का मामला प्रकाश में आया है। लोहरगाड़ा पंचायत विधायक प्रतिनिधि अंजनी शुक्ला एवं उप मुखिया अनीता देवी ने विधायक भानु प्रताप शाही को आवेदन देकर लोहरगाड़ा पंचायत में मुखिया एवं पंचायत सेवक द्वारा पंचायत निधि मद के पैसे की बंदरबांट कर जलमीनार नहीं लगाए जाने की जांच करने की गुहार लगाई है। विधायक प्रतिनिधि एवं उप मुखिया ने आवेदन में उल्लेख किया है कि भारत स्वराज योजना की पोर्टल से 14वें वित्त योजना लगभग 29 लाख रुपये की लागत से लोहरगाड़ा पंचायत में जलमीनार योजना की स्वीकृति दी गई थी। जिसे ग्राम सभा के माध्यम से चिन्हित सातों स्थल पर बोर या पहले से बोर किए गए हैंडपंप में जलमीनार लगाना था परंतु इस आदेश के विपरीत ही कार्य किया गया।
सात स्थलों पर जलमीनार लगाने की जगह मात्र तीन जलमीनार लगा कर श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य एजेंसी के नाम से फर्जी बिल लगा कर 11.54 लाख की निकासी जगह 17.69 लाख की निकासी कर ली गई। उक्त योजना में 6 लाख 14 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है जो जांच का विषय है। भारत स्वराज पोर्टल के अनुसार 3,84,600 रुपये की लागत से जलमीनार की स्वीकृति दी गई। लेकिन योजना स्थल पर चार जलमीनार नहीं लगाए। जिसमें लोहरगाड़ा पंचायत के ग्राम हुरका के प्रजापति टोला में राजेंद्र प्रजापति के घर के पास, मेरौनी में अनिल राम के घर के पास, गुरुर गांव के आमरखा टोला में मुन्नी पासवान एवं नवलेश कुमार के घर के पास शामिल है। उक्त सभी जगहों पर जलमीनार नहीं लगाई गई और पैसे की निकासी कर ली गई है।
उक्त सभी जगहों पर स्थल निरीक्षण कर योजना का भौतिक सत्यापन विधायक प्रतिनिधि अंजनी शुक्ला द्वारा किया गया। इस संबंध में संदीप अनुराग टोपोनो, बीडीओ केतार ने बताया कि जलमीनार की योजना में गड़बड़ी जानकारी मिली है। इसकी जांच कर इसमें संलिप्त सभी लोगो पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play