whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168071 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा पुलिस ने 51 लाख की अवैध विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 06-Dec-24, 02:08 PM visibility 723
Share



गढ़वा पुलिस ने 51 लाख की अवैध विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
प्रेस वार्ता में जानकारी देते एसपी गढ़वा एवं अन्य तथा गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद शराब


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध विदेशी शराब से लदा कंटेनर और एक कार को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक गढ़वा को गुप्त सूचना मिली थी कि लुधियाना (पंजाब) से अवैध विदेशी शराब का बड़ा खेप बिहार और झारखंड के अन्य इलाकों में पहुंचाने की योजना है। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वंशीधरनगर के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। 5 दिसंबर 2024 को नगर उंटारी थाना गेट और सिरिया टोंगर के पास पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान एक कंटेनर (UP-21-ET-0940) रोका गया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। सघन जांच में कंटेनर में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
Advertisement
कंटेनर के साथ-साथ एक कार (HR-26-DZ-2900) भी पकड़ी गई, जिसमें दो व्यक्ति कंटेनर को सुरक्षा देने के लिए स्कॉर्ट कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी: 1. गणपत लाल (35 वर्ष), जिला बाड़मेर, राजस्थान। 2. पिंटु सैनी (39 वर्ष), जिला गुड़गांव, हरियाणा। 3. अमित कुमार (41 वर्ष), जिला गुड़गांव, हरियाणा। बरामद सामग्री 1. अवैध विदेशी शराब: -मैकडोवेल्स (750एमएल): 5100 बोतल (425 कार्टन) - मैकडोवेल्स (180एमएल): 9120 बोतल (190 कार्टन) - व्हाइट ब्लू (180एमएल): 2160 बोतल (45 कार्टन) - बड वाइजर मैगनम (500एमएल): 1200 बोतल (50 कार्टन) 2. वाहन: - कंटेनर (UP-21-ET-0940) - स्कॉर्ट करने वाली कार (HR-26-DZ-2900) 3. फर्जी दस्तावेज: इलेक्ट्रॉनिक्स सामान से संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में नगर उंटारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक और अन्य 10 पुलिसकर्मियों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
Advertisement
गिरफ्तार व्यक्तियों पर नगर उंटारी थाना कांड संख्या-241/2024 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश और जांच में जुटी है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play