whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28374120 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: चुनाव संचालन व प्रबंधन समिति भंग, पार्टी विरोधियों पर कार्रवाई का संकेत

location_on गढ़वा access_time 04-Dec-24, 03:29 PM visibility 741
Share



भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: चुनाव संचालन व प्रबंधन समिति भंग, पार्टी विरोधियों पर कार्रवाई का संकेत
पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक की शुरुआत करते भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के भाजपा कार्यालय पिंडरा में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव 2024 की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने इस मौके पर घोषणा की कि चुनाव संचालन समिति और चुनाव प्रबंधन समिति को भंग किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठा से काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वे बधाई के पात्र हैं। साथ ही, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को किसी भी बैठक या कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
Advertisement
ऐसे नेताओं की जानकारी प्रदेश संगठन को दी जाएगी ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में व्याप्त भ्रष्टाचार, गुंडाराज और माफियाराज को उखाड़ फेंकने में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं की रिपोर्ट तैयार कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लखन गुप्ता ने किया।
Advertisement
इस बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, भाजपा नेता हरेंद्र दुबे, विनोद तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, उत्तम पांडेय, टिंकू गुप्ता, रुपु महतो, धनंजय गौड़, चंद्रमणि धर दुबे, शिवलाल सिंह, खुर्शीद आलम, रितेश दुबे, मनोज पाठक, बिनय चंद्रवंशी, मुंशी यादव, विशाल गुप्ता सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play