whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053520 readers visited
Loading...


जनसुविधा के लिए सदर एसडीओ ने जारी किया हेल्पलाइन, सुबह 11 से 12 बजे तक सुनेंगे शिकायतें

location_on गढ़वा access_time 02-Dec-24, 06:57 PM visibility 697
Share



जनसुविधा के लिए सदर एसडीओ ने जारी किया हेल्पलाइन, सुबह 11 से 12 बजे तक सुनेंगे शिकायतें
सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



सदर एसडीओ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 6203263175 सोमवार से शुक्रवार रोजाना सुबह 11 से 12 बजे फोन पर भी सुनेंगे जन शिकायतें जो लोग कार्यालय आने में असमर्थ हैं वे भी हेल्पलाइन के माध्यम से रख सकेंगे अपनी बात गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने एक हेल्पलाइन नंबर 6203263175 जारी किया है। उक्त मोबाइल नंबर पर सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी स्वयं उक्त मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुई शिकायतों को सुनेंगे तथा शिकायतों के यथासंभव निवारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो किसी भी कार्य दिवस में लोग कभी भी उनसे कार्यालय में आकर मिलकर अपनी बात रख सकते हैं, किंतु बहुत लोग ऐसे होते हैं जो किसी कारणवश कार्यालय नहीं आ पाते हैं जैसे सुदूर गांव के ग्रामीण, बुजुर्ग, दिव्यांग, छात्र छात्राएं आदि।
ऐसे लोग अब अपनी शिकायत या सुझाव उक्त मोबाइल नंबर पर सुबह 11:00 से 12:00 के बीच काल कर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के समक्ष रख सकते हैं। उक्त अवधि में इस हेल्पलाइन फोन को एसडीओ स्वयं उठाएंगे तथा नागरिकों से प्राप्त जन शिकायतों के ससमय निराकरण हेतु अपने स्तर से त्वरित कार्रवाई करेंगे या संबंधित अधीनस्थों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि कई बार छोटे-मोटे विवाद ही अनसुलझे रहने के कारण बाद में बड़े विवादों का रूप ले लेते हैं, इसलिए यदि आरंभिक दौर में ही फोन के माध्यम से भी उन्हें हल कर दिया जाए तो ऐसे विवाद शुरुआती दौर में ही खत्म हो जाते हैं। प्रायः सभी छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं या रोजगार के क्रम में कई सारे प्रमाण पत्रों जैसे जाति, निवास, ईडब्ल्यूएस आदि की जरूरत पड़ती है।
कई बार अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों से जाने-अनजाने में उनके प्रमाण पत्र निर्गत होने में देरी हो जाती है, जिससे बच्चे चिंतित हो जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में छात्र-छात्राएं भी चाहें तो उक्त हेल्पलाइन में अपनी बात रख सकते हैं। कभी कभी देखने को मिलता है कि बुजुर्गों और महिलाओं को भी अपने हक के लिए अनावश्यक संघर्ष का सामना करना पड़ता है किंतु वे सक्षम स्तर पर अपनी शिकायत रख नहीं पाते हैं, वे लोग भी चाहें तो इस हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने इर्द-गिर्द हो रही किसी अवांछित, अनैतिक या विधि विरुद्ध गतिविधियों की जानकारी भी दे सकते हैं। उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि न केवल शिकायतें बल्कि वे चाहें तो अनुमंडल प्रशासन को अपने बेहतर सुझाव भी दे सकते हैं, नागरिकों के अच्छे और व्यवहारिक सुझावों को अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play