whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28374278 readers visited
Loading...

Advertisement

शहद निकालने के दौरान पेड़ से गिरने से अनिल मुसहर की मौत, सरकारी उपेक्षा पर उठे सवाल

location_on भवनाथपुर access_time 29-Nov-24, 02:40 PM visibility 725
Share



शहद निकालने के दौरान पेड़ से गिरने से अनिल मुसहर की मौत, सरकारी उपेक्षा पर उठे सवाल


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी के सेमरवा मोर बया टोला में गुरुवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। मुसकयनी टोला निवासी अनिल मुसहर की पेड़ से शहद निकालने के दौरान गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह थाना के एसआई नारायण प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। अनिल मुसहर की मौत ने उनके परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। छह महीने पहले उनकी पत्नी मीरा देवी की मृत्यु हो चुकी थी, और अब उनके दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। मृतक के परिवार को तत्काल राहत के रूप में कर्मचारी मानस कुमार ने 50 किलो चावल दिया है। वहीं, सरकारी प्रावधानों के तहत अन्य लाभ देने का आश्वासन दिया गया है।
Advertisement
अनिल मुसहर की मौत ने सरकारी तंत्र की विफलताओं को उजागर कर दिया है। मुसहर समुदाय जैसे वंचित वर्ग के लिए बनाई गई योजनाएं जैसे राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, और स्वास्थ्य सुविधाएं जमीनी स्तर पर पहुंचने में असफल रहीं। यह घटना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही को उजागर करती है। मुसहर समुदाय, जो सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर है, योजनाओं के लाभ से वंचित है। अनिल मुसहर के परिवार को न तो समय पर सरकारी मदद मिली और न ही कोई स्थायी समाधान किया गया। यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि सरकार को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी। मुसहर जैसे वंचित समुदायों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play