गढ़वा : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि गढ़वा का विकास ही उनका मकसद है। गढ़वा के विकास कार्यां में वे हमेशा साकारात्मक सहयोग करेंगे। जनहित की सभी अच्छे कार्यां का समर्थन एवं गलत कार्यां का विरोध करेंगे। यह विरोध गढ़वा के हित में होगा। नाकारात्मक राजनीति करना उनका मकसद नहीं है।
पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वर्तमान विधायक गढ़वा के विकास एवं जनहित के लिए जो भी बेहतर कार्य करेंगे, उसका पूरी तरह से समर्थन किया जाएगा। जबकि उनके हर गलत कार्यों का गढ़वा के हित में जोरदार विरोध किया जाएगा। साथ ही गढ़वा के विकास के लिए हर संभव सहयोग भी करेंगे। श्री ठाकुर ने कहा कि उनकी यही इच्छा है कि हर हाल में गढ़वा का विकास एवं जनहित का बेहतर कार्य हो।
Advertisement
अच्छे कार्य चाहे जिस किसी के माध्यम से हो, उसका वे हमेशा समर्थन करेंगे। जबकि गढ़वा एवं गढ़वा की जनता के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे। अच्छे कार्यों का विरोध करना मेरा सिद्धांत नहीं है।