whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053606 readers visited
Loading...


विधायक भानु प्रताप शाही ने जनता का आभार व्यक्त किया, कहा- हार से हौसला नहीं टूटता

location_on भवनाथपुर access_time 25-Nov-24, 02:32 PM visibility 695
Share



विधायक भानु प्रताप शाही ने जनता का आभार व्यक्त किया, कहा- हार से हौसला नहीं टूटता
चुनाव परिणाम के बाद कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करते भानु


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : पूर्व मंत्री सह विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो उन्हें इस चुनाव में स्नेह और समर्थन दिया है, उसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र की जनता ने उन्हें तीन बार प्रतिनिधित्व का मौका दिया और उनके आशीर्वाद से ही उन्हें झारखंड में कम समय अवधि के लिए मंत्री बनने का भी अवसर प्राप्त हुआ। उस वक्त उन्होंने ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन किया। श्री शाही ने कहा कि वे सेवा भाव से ईमानदारी पूर्वक क्षेत्र के विकास के लिए अपने कार्यकाल में अनवरत कार्य करते रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार के विस चुनाव में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की है और क्षेत्र की जनता ने भी भरपूर समर्थन दिया।
चुनाव में हार-जीत तो लगी रहती है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे चुनाव हारे हैं, हौसला नहीं। श्री शाही ने कहा कि पहले की तरह वे और भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने चुनाव में जीते हुए प्रत्याशी अनंत प्रताप देव को बधाई दी और साथ ही भवनाथपुर क्षेत्र में उनके साथ होने की बात कही।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play