whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218204
Loading...


नये सब स्टेशन से जुड़ा शहर का बड़ा क्षेत्र, अब मिलेगी पर्याप्त बिजली

location_on गढ़वा access_time 20-Sep-20, 06:22 PM visibility 666
Share



नये सब स्टेशन से जुड़ा शहर का बड़ा क्षेत्र, अब मिलेगी पर्याप्त बिजली


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर में स्थापित नये बिजली सबस्टेशन से शहर का बड़ा क्षेत्र मेन रोड़, उंचरी एवं सोनपुरवा भी रविवार को जुड़ गया। अब इन क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रारंभ हो गई है। इसके साथ ही सरप्लस बिजली उपलब्ध होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्याप्त बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयास से जिले में बिजली व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि शहर का बाजार क्षेत्र, रंका रोड एवं टंडवा आदि कई क्षेत्र पूर्व में ही नये सबस्टेशन से जुड़ चुके हैं। इन क्षेत्रों में काफी बेहतर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि जिले भर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हो गया है।
इसे और बेहतर बनाने के लिए मंत्री स्वयं कार्य का मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिले में पूर्व से लगे जर्जर तार, पोल एवं अन्य उपकरणों को बदलने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह कर सभी आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति कराने के लिए प्रयासरत हैं। चरणबद्ध तरीके से जिले भर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था का सुधार कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोरोना माहामारी होने के बावजूद अगले चरण में विद्युतीकरण से वंचित गांव व टोला में अधूरे पड़े कार्य को पूर्ण कराकर निर्बाध बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। मेराल, रमकंडा एवं रमना के निर्माणाधीन विद्युत सबस्टेशनों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने के लिए मंत्री श्री ठाकुर लगातार प्रयासरत हैं।
इन तीनों सबस्टेशनों का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था काफी बेहतर हो जाएगी। मंत्री ने कहा कि गढ़वा को काई भी क्षेत्र विकास के मामले में अछूता नहीं रहेगा। बिजली, पानी, सड़क एवं सिंचाई सहित सभी जरूरतमंदो को राशन, पेंशन एवं आवास का लाभ दिया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play