whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27051358
Loading...


गढ़वा जिले में अलग-अलग घटनाओं में पांच घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

location_on गढ़वा access_time 20-Nov-24, 03:51 PM visibility 697
Share



गढ़वा जिले में अलग-अलग घटनाओं में पांच घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले में विभिन्न घटनाओं के कारण पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक घायल मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी बाबुल कुमार चौधरी (19) और रमेश चौधरी (21) मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों मेदिनीनगर जा रहे थे, जब खमहा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाबुल को गंभीर चोटें आई हैं। फसल विवाद में मारपीट, किसान घायल केतार थाना क्षेत्र के खोनहर गांव में संजय सिंह (32) को फसल विवाद के दौरान गांव के ही चार लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना तब हुई जब संजय ने अपने खेत से जिनौरा फसल काटने का विरोध किया।
धतूरा का फल खाने से बच्ची बीमार धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव की 2 वर्षीय बच्ची मनिता कुमारी खेल-खेल में धतूरा का फल खा गई। परिवार ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। कीटनाशक खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास रमना थाना क्षेत्र के सिलिदाग गांव की दुर्गावती देवी (45) ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान होकर कीटनाशक खा लिया। परिजनों ने समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत अब स्थिर है। सभी घायलों का गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play