whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27026036
Loading...


कम लागत में अधिक मुनाफा देता है फास्ट फूड व्यवसाय: इंदु भूषण लाल

location_on गढ़वा access_time 18-Nov-24, 04:47 PM visibility 697
Share



कम लागत में अधिक मुनाफा देता है फास्ट फूड व्यवसाय: इंदु भूषण लाल
दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ करतेअतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू गढ़वा : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसटीआई) में सोमवार को दस दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक इंदु भूषण लाल, संकाय सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह और पंकज कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक इंदु भूषण लाल ने फास्ट फूड व्यवसाय को कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला व्यवसाय बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर चौक-चौराहे पर फास्ट फूड की दुकानें देखने को मिलती हैं। यह व्यवसाय तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसके जरिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
उन्होंने प्रतिभागियों से इस व्यवसाय को गहराई से समझने और इसे सफलतापूर्वक अपनाने की अपील की। संकाय सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फास्ट फूड से संबंधित विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने की विधियां सिखाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागी व्यावहारिक ज्ञान हासिल करेंगे, जिससे वे प्रशिक्षण के बाद एक सफल उद्यमी बन सकते हैं। संकाय सदस्य पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा यह प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार के क्षेत्र में कदम रख सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उद्यमशीलता कौशल को निखारने में मदद करेगा।
इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारी रुस्तम अली, अभिषेक कुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार रवि, प्रेमनाथ और प्रद्युम्न भी उपस्थित थे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए उन्हें प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी।




Trending News

#1
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play