whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28375146 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

एसडीओ सह रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक, 23 नवंबर को निर्धारित मतगणना को लेकर विस्तार से दी जानकारी

location_on गढ़वा access_time 16-Nov-24, 06:56 PM visibility 752
Share



एसडीओ सह रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक, 23 नवंबर को निर्धारित मतगणना को लेकर विस्तार से दी जानकारी
प्रत्याशियों के साथ बैठक एसडीओ सह रिटर्निंग ऑफिसर संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 80 गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार ने शनिवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों/ उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। इस अवसर पर सर्वप्रथम निर्वाची पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण माहौल के बीच निर्बाध तरीके से संपन्न हुए मतदान को लेकर सभी प्रत्याशियों तथा आम मतदाताओं को धन्यवाद किया। कहा कि शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण का यह भी परिणाम रहा कि लोगों ने अपने-अपने घरों से निकलकर अधिक संख्या में बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया जिससे हमारा मत प्रतिशत भी पहले की अपेक्षा काफी सुधरा। बैठक में उन्होंने सभी को जानकारी दी कि आगामी 23 नवंबर को मतगणना का कार्य पूर्व से निर्धारित है।
Advertisement
उक्त कार्य कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा के प्रांगण में निर्धारित मतगणना हाल में सुबह 8:00 बजे से शुरू किया जाएगा। इससे एक घंटा पूर्व यानि सुबह सात बजे EVM निकालने हेतु वज्रगृह खोले जाएंगे। वज्रगृह खोले जाने के समय प्रत्याशियों/ अभिकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित होगी। गणन अभिकर्ताओं की नियुक्ति के बारे में दी गई जानकारी निर्वाची पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों/ अभिकर्ताओं को मतगणना दिवस के दिन के लिए अपने गणन अभिकर्ताओं (काउंटिंग एजेंट) की नियुक्ति की प्रक्रिया बताई तथा इस हेतु आवश्यक प्रपत्र/ आवेदन पत्र के प्रारूप भी उपलब्ध कराये। सभी को मतगणना के राउंड तथा टेबलों की संख्या के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
Advertisement
काउंटिंग एजेंट को "क्या करना है, क्या नहीं करना है", इस बारे में भी विस्तार से सभी को समझाया गया। बताया गया कि कोई भी प्राधिकृत व्यक्ति मतगणना हॉल के अंदर मोबाइल, लैपटॉप जैसे उपकरण नहीं ले जाएगा। खैनी, सिगरेट, गुटखा वगैरह भी प्रतिबंधित रहेंगे। मतदान हाल के अंदर सिर्फ अपना परिचय पत्र, सादा कागज या सादा नोटपैड व पेन-पेंसिल ही लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी/ अभिकर्ता जिन लोगों को भी मतगणना एजेंट बनाना चाहते हैं, उनकी सूची 20 नवंबर के शाम 5:00 के पहले ही विहित प्रपत्र एवं अनुलग्नकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में जमा करा दें, इसके विलंब के उपरांत किसी भी सूची पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पोस्टल बैलट तथा ईटीपीबीएस मतों की गणना से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से सभी को समझाया।
Advertisement
संजय कुमार ने सभी प्रत्याशियों से पुनः अपील की कि जिस प्रकार से मतदान दिवस के दिन एक अच्छे माहौल और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ, उसी प्रकार मतगणना के दिन भी सभी लोग इसी सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने में अपनी श्रेष्ठ सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play