whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167806 readers visited
Loading...

Advertisement

चौक चौराहा, चाय व पान दुकान, बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन, बाजार, अस्पताल, कचहरी में हो रही काउंटिंग

location_on गढ़वा access_time 15-Nov-24, 08:24 AM visibility 713
Share



चौक चौराहा, चाय व पान दुकान, बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन, बाजार, अस्पताल, कचहरी में हो रही काउंटिंग
काउंटिंग में मशगूल लोग


अक्षय आलोक check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होते ही थोक के भाव में काउंटिंग सेंटर खुल गए। इस तरह के सेंटर चौक चौराहा, ओटा, ओसारा, चाय दुकान, पान दुकान, बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन, बाजार, अस्पताल, कार्यालय, कचहरी आदि सभी सार्वजनिक स्थानों पर काम करने लगे हैं। इन काउंटिंग सेंटर्स पर जिला के तमाम विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी बारी बारी से जीत हासिल कर रहे हैं। वह कैसे जीत हासिल कर रहे हैं इसका प्रमाण भी इन प्राइवेट काउंटिंग स्टाफ के द्वारा दिया जाता है। कौन किस मतदान केंद्र पर कितने वोट से आगे है यह भी बताया जा रहा है। साथ ही किस प्रखंड क्षेत्र से कौन कितने वोटों से लीड कर रहा है इसका भी पुख्ता प्रमाण दिया जा रहा है।
Advertisement
कुल मिलाकर विधानसभा क्षेत्र से किसकी जीत हो रही है लगे हाथ इसका भी दावा किया जा रहा है। ताकि चुनाव के दरम्यान शुरू ठंडा गरम काउंटिंग तक चलता रहे। इतना ही नहीं महाभारत के संजय जैसी दिव्य दृष्टिधारी यह काउंटिंग स्टाफ बकायादे झारखंड में सरकार का गठन एवं मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी करा रहे हैं। जबकि काउंटिंग सेंटर पर बैठे अन्य लोग इसकी भी समीक्षा करते नजर आ रहे हैं कि अमुक सरकार कौन सा काम करेगी और कौन सा काम नहीं करेगी। जिसका नतीजा होगा कि उनको अगले चुनाव में एंटी इन्कमबेंसी फैक्टर का सामना करना पड़ेगा। जिसका नतीजा होगा कि उसके प्रत्याशी चुनाव में जीत नहीं पाएंगे। इस चुनाव के परिणाम, सरकार का गठन, उसके कार्यकलाप, क्षेत्र में नेता का परफॉर्मेंस और अगले चुनाव में उनका परिणाम तक बताने वाले ऐसे विलक्षण काउंटिंग सेंटर गांव या शहर के प्रत्येक 10 - 20 गज पर काम करते दिखाई दे रहे हैं।
Advertisement
यह बात अलग है कि 23 नवंबर के सुबह के 2 घंटे बाद तक यह सेंटर काम करेंगे। जैसे ही सरकारी काउंटिंग सेंटर से रुझान आना शुरू होगा यह प्राइवेट काउंटिंग सेंटर के काम शिथिल पड़ते जाएंगे। दोपहर होते तक जैसे ही परिणाम की घोषणा शुरू हो जाएगी इन सेंटर्स के प्रगणक अपने भिन्न-भिन्न खेमे को छोड़कर जीतने वाले के खेमा में शामिल हो जाएंगे। और जीतने वाले के साथ महीनों पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं से अधिक तेज आवाज में जिंदाबाद का नारा लगाएंगे। विजेता को आगे बढ़कर अबीर गुलाल लगाते हुए अपनी पहचान उजागर करेंगे। तब लड़ रहे प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी जीत जाएगा और शेष प्रत्याशी अपनी जमानत राशि की बाबत तहकीकात करते नजर आएंगे बची तो ठीक वरना मन मारकर घर जाने के सिवा उनके पास कोई रास्ता शेष नहीं बचेगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play