गढ़वा : रविवार को जायंट्स सेवा सप्ताह के चौथे दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा शांति निकेतन स्कूल तिलदाग के निदेशक महेन्द्र विश्वकर्मा के फार्म हाउस में ग्रुप अध्यक्ष मनोज केशरी की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जायंट्स सदस्यों ने कहा कि पौधा लगाने से पर्यावरण शुध्द रहेगा तथा शुध्द ऑक्सीजन मिलेगा। जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ पौधे लगाना बहुत ही जरूरी है तभी अच्छी बरसात होगी एवं ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाया जा सकता है।
इस कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष मनोज केशरी, जायंट्स गढ़वा के फाउंडर अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय, जायंट्स वेलफेयर ब्रांच 8 के निवर्तमान अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी,जायंट्स वेलफेयर ब्रांच 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, ब्रान्च 8 के अधिकारी नन्द कुमार गुप्ता, आंतरिक उपाध्यक्ष ध्रुव केशरी, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खाँ, दीपक तिवारी, रविन्द्र केशरी, दीपक केशरी, आशोक विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।