whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26996566
Loading...


निर्दलीय प्रत्याशी एवं स्थानीय यूट्यूबर पर मामला दर्ज

location_on गढ़वा access_time 12-Nov-24, 08:25 PM visibility 692
Share



निर्दलीय प्रत्याशी एवं स्थानीय यूट्यूबर पर मामला दर्ज
अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी श्री दिलीप कुमार तिवारी तथा स्थानीय यूट्यूबर मोहम्मद मुश्ताक अंसारी पर गढ़वा थाने में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल मंगलवार को उक्त आरोपी यूट्यूबर ने अपने स्वयं के यूट्यूब चैनल पर एक दल के प्रत्याशी के विरुद्ध तथ्य विहीन और भ्रामक बातें फैलाने के उद्देश्य से कुछ लोगों का प्रायोजित साक्षात्कार लिया। इतना ही नहीं अपने वीडियो थंबनेल में "अपना वोट बर्बाद मत करें" लिखकर प्रत्याशी विशेष को मतदान नहीं करने का अप्रत्यक्ष माहौल पैदा करने का प्रयास किया। वीडियो के कुछ हिस्सों में उक्त यूट्यूबर निर्वाचन आयोग के नियमों को भी चुनौती देता दिख रहा है।
मतदान दिवस के ठीक एक दिन पूर्व इस प्रकार के भ्रामक वीडियो बनाने के आरोप में अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर गढ़वा थाने में संबंधित उड़नदस्ता दल द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी यूट्यूब चैनल पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री दिलीप कुमार तिवारी भी अपना इंटरव्यू देते दिख रहे हैं। वे भी न केवल निर्वाचन आयोग के नियमों पर अनाप-शनाप बोलते हुए दिख रहे हैं बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के विरुद्ध भी आचार संहिता के विरुद्ध बोल रहे हैं। साइलेंस पीरियड में उनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर ब्रीफिंग किया जाना खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन है इसलिए उनको भी प्राथमिकी में सह आरोपी बनाया गया है।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play