whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27932860
Loading...


आचार संहिता उल्लंघन: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर पेट्रोल के प्रलोभन का आरोप, एफआईआर दर्ज

location_on गढ़वा access_time 11-Nov-24, 04:22 PM visibility 725
Share



आचार संहिता उल्लंघन: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर पेट्रोल के प्रलोभन का आरोप, एफआईआर दर्ज
निर्वाची पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आचार संहिता उल्लंघन के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, मतदान दिवस से दो दिन पहले सोमवार को भाजपा के गढ़वा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप पर मतदाताओं को लुभाने के लिए पेट्रोल के प्रलोभन देने का आरोप लगा है, जिसके आधार पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की शुरुआत परेश कुमार तिवारी नामक ट्विटर (एक्स) यूजर के एक वीडियो पोस्ट से हुई। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष एक पेट्रोल पंप के माध्यम से मतदाताओं को पेट्रोल मुहैया करवा रहे हैं। इस पोस्ट को चुनाव आयोग और गढ़वा निर्वाची पदाधिकारी के आधिकारिक हैंडल को टैग कर शिकायत के रूप में साझा किया गया।
शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निर्वाची पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए। आदेश के तहत रोस्टर ड्यूटी में तैनात उड़नदस्ता दल ने कार्रवाई करते हुए गढ़वा थाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करवाई। साइलेंस पीरियड में सभी टीमें सतर्क रहें: एसडीओ का निर्देश : निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में सभी जोनल दंडाधिकारियों, उड़नदस्ता दलों, स्टैटिक सर्विलांस टीमों, सेक्टर दंडाधिकारियों, और वीडियो सर्विलांस टीमों को साइलेंस पीरियड के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान के 48 घंटे पहले की अवधि चुनावी प्रक्रिया के लिए बेहद संवेदनशील होती है, इसलिए इस दौरान विशेष नजर रखनी आवश्यक है। सभी टीमें सड़क पर सक्रिय रहकर पेट्रोल पंप, अवैध शराब वितरण के ठिकानों, होटल-ढाबों, और बैंक्विट हॉल जैसी जगहों पर कड़ी निगरानी रखें ताकि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्षता और शांति से संपन्न हो सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play