whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26987172
Loading...


निर्वाची पदाधिकारी ने की उम्मीदवारों के साथ बैठक

location_on गढ़वा access_time 03-Nov-24, 11:20 AM visibility 707
Share



निर्वाची पदाधिकारी ने की उम्मीदवारों के साथ बैठक
बैठक करते गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के साथ बैठक की। 80 गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ हुई बैठक में उन्हें बताया गया कि तीन नवंबर से पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया आरंभ हो रही है, साथ ही होम वोटिंग की प्रक्रिया भी आरंभ हो रही है। इसके लिए उन्हें पोस्टल बैलट वोटिंग, होम वोटिंग के लिए अपने पोलिंग एजेंट नियुक्त करने की बात कही। निर्वाची पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, वैसे सभी प्रत्याशी अपराधिक मामलों के संदर्भ में दिए गए प्रपत्र सी1 के अनुसार निर्धारित तिथियों पर तीन बार समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाते हुए रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय को भी प्रपत्र सी4 में सूचित करेंगे।
प्रत्याशियों को अपने पोलिंग एजेंट नियुक्त करने के लिए प्रपत्र 10 में आवेदन देना होगा, इसलिए सभी प्रत्याशियों को उक्त प्रपत्र भी उपलब्ध कराए गए। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी क्या करें, क्या न करें को लेकर चुनाव आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन व एडवाइजरी से भी सभी को अवगत कराया। साथ ही सभी उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए ही चुनाव प्रचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान अपने भाषण में किसी प्रतिद्वंद्वी, प्रत्याशी या अन्य व्यक्ति के विरुद्ध निजी प्रहार न करें, बल्कि दूसरों की गरिमा का पूरा सम्मान बनाए रखें। धार्मिक स्थलों का राजनीतिक प्रयोग आचार संहिता का खुला उल्लंघन माना जाएगा, इसलिए प्रत्याशी धार्मिक कार्यों, अनुष्ठानों में राजनीतिक भाषण बाजी, प्रचार सामग्री वितरण, मतदान अपील आदि से परहेज करें।
मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सफी आलम, चिनिया बीडीओ -सह- सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुबोध कुमार के अलावा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार, उनके चुनाव एजेंट मौजूद थे।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play