रमना(गढ़वा) : प्रदेश कमिटी के निर्देश के आलोक मे रमना मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी के नेतृत्व मे झारखंड लैड म्यूटेशन बील 2020 और रांची मे सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठी चार्ज के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सर्वेश्वरी चौक पर जलाया। इसके पहले दर्जनों के तदात मे कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहीद भगत सिंह चौक से पुतला लेकर मुख्य पथ, हरीगणेश मोड़ होते सर्वेश्वरी चौक पहुंचे।
मौके पर बलजीत कुमार सोनी ने कहा कि झारखंड सरकार नई लैड म्यूटेशन बील लाकर प्रदेश वासियों की जमीन लुटवाना चाहती है। साल मे पांच लाख लोगों को नौकरी देने का वादा कर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करती है।
।किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। अराजक स्थिति बनी हुई है। सरकार विफल हो चूकी है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजकुमार सिंह ने आदी लोगों ने संबोधित किया।
जबकि पुतला दहन कार्यक्रम में पिंकू सिंह, सोनू सिंह, छोटू सिंह, अमित प्रकाश, प्रभात कुमार, निरज सिंह,सुमन गुप्ता, संजय ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।