whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054661 readers visited
Loading...


झारखंड में हिंदू संस्कृति पर मंडरा रहा खतरा: हिमंत बिस्वा सरमा

location_on गढ़वा access_time 31-Oct-24, 06:11 PM visibility 692
Share



झारखंड में हिंदू संस्कृति पर मंडरा रहा खतरा: हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा की तैयारियों का जायजा लेने गढ़वा पहुंचे असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन के कारण हिंदू संस्कृति पर खतरा मंडरा रहा है और आने वाले समय में इसके संरक्षण में कठिनाई हो सकती है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सरमा ने गढ़वा समेत अन्य स्थानों पर दुर्गा पूजा विसर्जन को रोके जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, फिर भी दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन और रामनवमी के जुलूस को रोका जा रहा है।
यह हमारी संस्कृति पर सीधा आघात है।” सरमा ने राज्य की जनसांख्यिकी में बदलाव का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस-झामुमो सरकार विशेष समुदाय के लिए वोट बैंक तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के 20 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में 50 से 60 हजार विशेष समुदाय के लोगों का वोट बैंक तैयार किया गया है। सरमा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भी एकजुट होकर मतदान करें, ताकि झारखंड में भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play