whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27932829
Loading...


विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

location_on धुरकी access_time 31-Oct-24, 11:40 AM visibility 703
Share



विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
मंचासीन सेवानिवृत शिक्षक


धुरकी check_circle
संवाददाता



धुरकी : प्रखंड स्थित रा.कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक दिनेश पाठक को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। विदाई सह सम्मान समारोह में स्कूली बच्चियों ने स्वागत गान एवं विदाई गीत प्रस्तुत किया। लोग फूल माला पहनाकर उनके 36 वर्ष के कार्यकाल की प्रशंसा की। मौके पर दामोदर जायसवाल ने कहा कि शिक्षक और सड़क दोनों एक ही होते हैं। जैसे भटके हुए राहगीर को जिस प्रकार सड़क अपने मंजिल तक पहुंचाता है ठीक उसी प्रकार शिक्षक ज्ञान का प्रकाश दिखाकर अपने शिष्य को उसके मंजिल तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा, संस्कार व एकता का पाठ पढ़ाने का संस्था है। कन्या मध्य विद्यालय धुरकी के प्रधानाध्यापक गणेश ठाकुर ने कहा कि जिस तरह किसी फैक्ट्री व संस्था में किसी भी सामान की उत्पादन होती है, वैसे ही विद्यालय के शिक्षक छात्र-छात्राओं को शिक्षा में निपुण बनाते हैं।
धुरकी सदर पंचायत मुखिया महबूब अंसारी ने कहा कि सरकारी विद्यालय से भी बच्चे अपना भविष्य तय करते हैं। सरकारी विद्यालय से भी आईपीएस आईएएस बनने की बच्चों में क्षमता होती है। बशर्ते उसे निखारने की जरूरत है। इसके पूर्व सेवानिवृत शिक्षक विद्यालय का प्रभार सरफराज अहमद को सौंपा। शिक्षक मुन्ना भारती ने कहा कि 36 वर्ष के इस यादगार पल को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सेवानिवृत षिक्षक दिनेश पाठक ने कहा कि मैं अपने कार्यकाल में सुदूरवर्ती गांव के अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालय का पठन-पाठन शांति एवं सुचारू रूप से करते रहा। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। मंच संचालन सहायक शिक्षक केदार रजक ने किया।
मौके पर अनिल कुमार, शिक्षक अनिल कुमार सिंह, विंध्यवासिनी देवी, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, जनेश्वर राम, दिनेश पाठक, अनिल कुमार यादव, पंकज, पवन, यमुना प्रसाद, सुशील कुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, ममता टोपनो सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play