whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221971
Loading...


भाकपा नेताओं ने मोदी सरकार की किसान विरोधी नीति का किया आलोचना

location_on बंशीधर नगर access_time 20-Sep-20, 05:50 PM visibility 663
Share



भाकपा नेताओं ने मोदी सरकार की किसान विरोधी नीति का किया आलोचना


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़वा जिला परिषद की बैठक रविवार को जंगीपुर ग्राम में जिला कमिटी के सदस्य श्री राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में व्याप्त समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राज्य कार्यकरिणी के फैसलों की रिपोर्टिंग करते हुए गणेश सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बड़े पूंजीपतियों और विदेशी पूंजीपतियों के हवाले करने को ठान लिया है। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबजारी हो रही है। खरौंधी प्रखण्ड में धान की रोपनी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं से जन प्रतिनिधियों को कोई लेना देना नहीं है।
यदि डोमनी बराज बनगया होता तो किसानों को परेशानी नही होती। धान की रोपनी हो जाती। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भूमि समस्या विकराल रूप धारण किये हुए है। सुनील मुखर्जी नगर(कोरगा) तथा जंगीपुर में आदिवासियों की भूमि पर भू -माफियाओं की नजर है। बैठक में सर्वसम्मति से उक्त समस्याओं को लेकर आगामी 25 सितम्बर को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जन प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, राज कुमार राम, देवी दयाल मेहता, पिंटू देवी, पवन सिंह, राम विजय सिंह, मुन्ना राम, कृष्णा भुइयाँ, गोपाल यादव सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play