whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26937816
Loading...


भाकपा माले के मेराल, रंका के एक सौ कार्यकर्ताओं सहित 500 लोग भाजपा में शामिल

location_on गढ़वा access_time 29-Oct-24, 06:12 PM visibility 700
Share



भाकपा माले के मेराल, रंका के एक सौ कार्यकर्ताओं सहित 500 लोग भाजपा में शामिल
पार्टी में शामिल लोगों के साथ भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी, पूर्व सांसद व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मंगलवार को भाजपा के अलग-अलग कार्यक्रम में भाकपा माले के मेराल, रंका प्रखंड के सचिव व विभिन्न प्रखंडों के एक सौ कार्यकर्ताओं सहित 500 लोग भाजपा में शामिल हो गए। सभी को भाजपा के प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। भाजपा प्रत्याशी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में माले के मेराल प्रखंड सचिव सोबरन मेहता, रंका प्रखंड के प्रखंड सचिव शमीम अंसारी, दलित सेना के जिला सचिव अर्जुन पासवान के अलावा बीरबल प्रसाद, रामचंद्र महतो, सत्य प्रकाश, राहुल कुमार, चंदन कुमार, दीपक साव, शारदा देवी, सोनी कुमारी, राज देव सिंह, मो नईम रंगसाज, पानपति देवी, रेणु कुमारी, कविता कुमारी, रीना कुमारी, चंदरमानी देवी, अनीता देवी, भरत सिंह आदि शामिल हैं।
वहीं मेराल प्रखंड के मेराल, गढ़वा शहर के टंडवा, मिस्कार मोहल्ला, रंका बौलिया गांव सहित अन्य गांवों में झामुमो व अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि गरीबों की लड़ाई लड़ने वाला व समस्याओं का समाधान करने वाले सत्येंद्रनाथ तिवारी ही हैं। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा, मेराल व रंका सहित गढ़वा विधान सभा के कई जगहों पर गरीबों के जमीन को हड़पने का काम किया है। पूर्व सांसद ने कहा कि मंत्री द्वारा गढ़वा प्रखंड के फरठिया के उरांव टोला में उरांव जाति की जमीन, रंका प्रखंड में चंद्रवंशी परिवार, मेराल प्रखंड में हरिजन की जमीन लूटी जा रही थी। जिसे सत्येंद्रनाथ तिवारी ने लड़ाई लड़कर बचाने का काम किया है।
जनता को सजग होना होगा, जनता के दुख दर्द में सिर्फ भाजपा व सत्येंद्रनाथ तिवारी ही साथ रहेंगे। भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आस्था जताते हुए लगातार सभी वर्ग के लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। जनता के मान-सम्मान का ख्याल भाजपा ही करती है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक बनाकर सौदा करने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play