whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28379611 readers visited
Loading...

Advertisement

समाहरणालय स्थित सभागार में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, युवाओं को नैतिक मतदान हेतु प्रेरित किया गया

location_on गढ़वा access_time 29-Oct-24, 05:50 PM visibility 766
Share



समाहरणालय स्थित सभागार में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, युवाओं को नैतिक मतदान हेतु प्रेरित किया गया
उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप के अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गढ़वा, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में कैम्पस एम्बेसडर एवं कॉलेजों के नए मतदाताओं के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गोष्ठी में ईवीएम, वीवीपीएटी, नैतिक मतदान तथा निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी गई। इसके तहत वोटर हेल्पलाइन ऐप, सी-विजिल ऐप, सक्षम ऐप, डायल 1950 आदि के बारे में नए मतदाताओं को विस्तार से समझाया गया। इसके अलावा, नाम दर्ज कराने, नाम हटाने, सुधार करने एवं मतदाता पहचान पत्र स्थानांतरित करने हेतु विभिन्न फॉर्म की जानकारी भी दी गई।
Advertisement
इस कार्यक्रम में 11 कॉलेजों के 21 कैम्पस एम्बेसडर तथा अन्य कॉलेजों और संस्थानों के पहले बार मतदान करने वाले मतदाता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री जमुआर ने सभी कैम्पस एम्बेसडर और युवा मतदाताओं का स्वागत किया और उनसे मतदान दिवस पर निडर होकर मतदान करने के लिए अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग 40 से 41 हजार नए युवा मतदाताओं को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत अधिक होता है, वहां के लोगों को जागरूक मतदाता माना जाता है, और उन्होंने युवाओं से अपने मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान किया।
Advertisement
साथ ही, निर्वाचन आयोग के विभिन्न महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी साझा कर इसे आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। स्वीप के नोडल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने नैतिक मतदान एवं मतदाता जागरूकता विषय पर कैम्पस एम्बेसडर और नए मतदाताओं से विशेष संवाद किया और मतदान की अनिवार्यता पर परिचर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। कार्यक्रम में ईवीएम और वीवीपीएटी के बारे में जानकारी दी गई। सभी नए मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन और भय के नैतिक रूप से मतदान करने का आग्रह किया गया, जिससे वे अपने देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभा सकें। इसके अतिरिक्त, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अनुप्रयोगों की जानकारी, जैसे सी-विजिल ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप और सक्षम ऐप, के बारे में बताया गया, जिससे मतदान प्रक्रिया और अधिक सुलभ और पारदर्शी बन सके।
Advertisement
निर्वाचन प्रक्रिया में सहायक विभिन्न फॉर्म, जैसे फॉर्म 6, 7, और 8 के तहत नाम जोड़ने, नाम हटाने, स्थानांतरित करने और सुधार करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। सभी उपस्थित मतदाताओं ने शपथ-पत्र के माध्यम से आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 में नैतिक रूप से मतदान करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। गोष्ठी में एस.एस.जे.एस.एन. कॉलेज, गढ़वा, गोपीनाथ सिंह महिला कॉलेज, गोपीनाथ सिंह बी.एड. कॉलेज, लातदाग, मेराल, एस.पी.डी. कॉलेज, गढ़वा, वनांचल डेंटल कॉलेज, गढ़वा, तेतरी चंद्रवंशी कॉलेज, गढ़वा, एस.पी.डी. इंटर कॉलेज, नगर ऊंटारी, माँ नगिना शाही महिला इंटर कॉलेज, नगर ऊंटारी, टी.डी.एम. इंटर कॉलेज, नगर ऊंटारी, हाजी नईमुल हक डिग्री कॉलेज, धुरकी, बी.एस.एम. कॉलेज, भवनाथपुर आदि के कैम्पस एम्बेसडर समेत अन्य कॉलेजों और संस्थानों के नए मतदाता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play