whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28379617 readers visited
Loading...

Advertisement

भाजपा की सरकार बनी तो बंद हो जाएगी सभी जनकल्याणकारी योजनाएं : मंत्री मिथिलेश, विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि सहित 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 29-Oct-24, 05:36 PM visibility 723
Share



भाजपा की सरकार बनी तो बंद हो जाएगी सभी जनकल्याणकारी योजनाएं : मंत्री मिथिलेश, विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि सहित 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
झामुमो में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से भाजपा, बसपा एवं अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर 500 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। मंगलवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर गढ़वा, रंका, मेराल आदि प्रखंडों के विभिन्न गावों से 500 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। सभी ने विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को जीत दिलाने का संकल्प लेते हुए झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
Advertisement
इस दौरान पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गढ़वा प्रखंड के चेतना गांव से हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में परवेज खान, शाहिद खान, कृष्णा राम, रमेश बिंद, बीपी पासवान, मुकेश बिंद, रमकंडा प्रखंड से चेटे पंचायत के ग्राम सिसवा से भाजपा छोड़कर कमेश परहिया, उमेश परहिया, श्रवण लोहरा, दिलीप कोरवा, अजय सिंह, रिजवाना बीबी, रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत अंतर्गत ग्राम भौरी से पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह, राजदेव तिवारी, अरंगी, कुंभी, बगही से बसपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामलोचन राम सहित रामलगन राम, रामटहल राम, राम भरत रवि, गनौरी राम, ग्राम बाना से रमेश कुमार, रामचंद्र राम, शोभा देवी, मोसरत बीबी, रिया कुमारी, फरठिया पश्चिम टोला से पनबसिया देवी, पार्वती देवी, बसंती देवी, आशा देवी, ग्राम तेनार बगही से कमता सिंह, जितेंद्र राम, मानदेव सिंह, अनिल राम, मुमताज अंसारी, सोबरत्नी बीबी, युवा क्लब ग्राम पंचायत बाना से नितीश कुमार, सुकुल कुमार, संजय पासवान, अनिल यादव, अर्जुन सिंह, चंदन कुमार रवि, दयानंद ऋषि, ग्राम कुंभी से अरंगी पंचायत के पूर्व बीडीसी ईश्वरी राम, हरख नारायण यादव, बिपिन पटेल, मिथिलेश चौधरी, संजय विश्वकर्मा, तिसरटेटुका से रसीदा बीबी, हजरा बीबी, शहीदा बीबी, सबीना बीबी, गढ़वा पिपराखूर्द, कल्याणपुर, चिनियां रोड, साईं मुहल्ला, सहिजना आदि क्षेत्रों से आलोक कुमार, पंकज कुमार, रंजीत कुमार, ललसु राम, अनिल टोप्पो, रित्विक सिंह, ग्राम करकोमा, हासनदाग, ओखरगाड़ा, लगमा, खजुरी आदि गावों से प्रफुल्ल चौबे, बृजेंद्र विश्वकर्मा, राहुल केशरी, आदर्श तिवारी, कृपाल सिंह, सुशीला देवी, मनीष चंद्रा, अजीत पासवान, अंकित रजक सहित 500 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी लोग चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर मतदान करें एवं अन्य सभी लोगों को भी वोट देकर भारी मतों से जीताने की अपील करें। ताकि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पुनः सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि राज्य में जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं इन सभी योजनाओं को चालू रखने के लिए हेमंत सोरेन की सरकार बनाना जरूरी है। यदि गलती से भी भाजपा की सरकार बन गई तो सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर देगी। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, चंदन जायसवाल, मनीष कमलापुरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play