whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28038921 readers visited
Loading...


बसपा प्रत्याशी अजय मेटल के समर्थन में जुटे सैकड़ों समर्थक, विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने बसपा का थामा दामन

location_on गढ़वा access_time 29-Oct-24, 05:18 PM visibility 720
Share



बसपा प्रत्याशी अजय मेटल के समर्थन में जुटे सैकड़ों समर्थक, विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने बसपा का थामा दामन
सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत करते अजय मेटल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विधानसभा चुनाव को लेकर गढ़वा रंका विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल के समर्थन में जोरदार जनसमर्थन देखने को मिला। मेराल प्रखंड के ग्राम खोलरा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में अजय मेटल और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान 150 से अधिक लोग, जिनमें कांग्रेस, झामुमो, भाजपा और अन्य दलों के कार्यकर्ता शामिल थे, बसपा में शामिल हो गए। इनमें प्रमुख रूप से महिला विंग से राधिका देवी, किस्मतीया देवी, गौरा कुंवर, शकुंतला देवी, अनिता देवी, और विमला कुमारी ने बसपा का दामन थामा। अपने संबोधन में अजय मेटल ने गढ़वा को भ्रष्टाचार मुक्त करने और यहां की माटी, माताओं-बहनों के स्वाभिमान, तथा गरीबों के हक की रक्षा करने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान गठबंधन सरकार से जनता को राहत दिलाने और एक सशक्त एवं ईमानदार नेतृत्व लाने के लिए बसपा को सत्ता में लाना जरूरी है। श्री मेटल ने कहा कि बसपा गरीब और वंचितों की पार्टी है और वह खुद गरीब का बेटा होने के नाते जनता के हर अधिकार की रक्षा करेंगे। अजय मेटल के नेतृत्व में कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और आश्वासन दिया कि उनके मान-सम्मान और हक-अधिकार में कोई कमी नहीं होगी। प्रमुख नए सदस्यों में खोलरा के वार्ड सदस्य, अनूप कुमार, रंजन चौधरी, राजेंद्र चौधरी, प्रमोद चौधरी, मनोज चौधरी, रामसूरत चौधरी, अजय चौधरी, राजेश चौधरी, सुरेश चौधरी, शिवनाथ चौधरी, कामेश्वर चौधरी, हरिशंकर चौधरी, पवन चौधरी, विनय चौधरी, सूचित चौधरी, संतोष चौधरी, रामदास चौधरी, नंदू चौधरी, बैजनाथ चौधरी और चिरौंजिया से पंकज राम, संतोष कुमार, एस कुमार, प्रमुख राम, नवादा से राजेश पाल, पंकज कुमार, एवं छतरपुर से ओमप्रकाश राम, मनोज कुमार समेत सैकड़ों समर्थक शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play