whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28379614 readers visited
Loading...

Advertisement

विधानसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

location_on गढ़वा access_time 29-Oct-24, 04:51 PM visibility 717
Share



विधानसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
बैठक करते उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विधानसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के सिलसिले में समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में निर्वाचन तैयारियों की प्रगति और अब तक किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभा चुनाव की सफलता सुनिश्चित करने के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया। प्रमुख कोषांगों में पर्सनल एवं कंप्यूटराइजेशन, इलेक्टोरल, EVM मैनेजमेंट, ट्रेनिंग, MCC, MCMC, लॉ एंड ऑर्डर, कंप्लेन मॉनिटरिंग, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग, स्वीप, आईटी, ETPBS एवं पोस्टल बैलेट, और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के नोडल अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट ली गई।
Advertisement
बैठक के दौरान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसओपी का पालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और चुनाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। कम्प्लेन मॉनिटरिंग सेल को सभी शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने FST, SST, VST, VVT जैसी विभिन्न टीमों के कार्यकलापों की समीक्षा करते हुए इनके अधिकारियों को पहचान पत्र (आईडेंटिटी कार्ड) जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, ईवीएम प्रबंधन सेल द्वारा ईवीएम के दूसरे रैंडमाइजेशन और कमीशनिंग की तैयारी की समीक्षा की गई।
Advertisement
उन्होंने चुनावी खर्च पर निगरानी रखने के लिए वाहनों की चेकिंग एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की सख्त जांच के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन और 1950 डायल नंबर की समीक्षा करते हुए इसे सक्रिय रखने के निर्देश दिए। वहीं, AMF के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए गए, जिनमें पेयजल, शौचालय, रैंप, लाइटिंग, फर्नीचर, हेल्पडेस्क और चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं। सिविल सर्जन को सभी मतदान केंद्रों पर समुचित एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि कुल 27 एंबुलेंस (सरकारी और निजी) उपलब्ध हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ममता वाहन के तहत उपलब्ध वाहनों को भी एंबुलेंस के रूप में उपयोग करने का सुझाव दिया ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
Advertisement
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत जागरूकता अभियान की योजना बनाई गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव पाठशाला, प्रतियोगिताओं, और कार्यक्रमों के जरिए अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक किया जाए। विभिन्न स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाकर भी लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई है। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, डीआरडीए निदेशक रविश राज सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित रहे।
Advertisement
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिले के सभी योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ सके और चुनाव प्रक्रिया सफल हो।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play