whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167696 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

डेंटल कॉलेज गढ़वा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, नैतिक मतदान के महत्व पर विशेष संवाद

location_on गढ़वा access_time 29-Oct-24, 08:26 AM visibility 743
Share



डेंटल कॉलेज गढ़वा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, नैतिक मतदान के महत्व पर विशेष संवाद
नैतिक मतदान और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सोमवार को निर्वाचन के स्वीप कोषांग द्वारा गढ़वा जिले के डेंटल कॉलेज, फरठिया में एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वीप के पदाधिकारियों और कर्मियों ने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से नैतिक मतदान और मतदाता जागरूकता पर संवाद स्थापित किया। इस दौरान मतदान के महत्व और लोकतंत्र में इसकी भूमिका पर परिचर्चा हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई, और मतदाताओं से बिना किसी भय और प्रलोभन के नैतिक रूप से मतदान करने की अपील की गई। इस मौके पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विभिन्न ऐप्स जैसे सी-विजिल, सक्षम, और वोटर हेल्पलाइन ऐप की जानकारी दी गई, जो मतदाताओं के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने में सहायक हैं।
Advertisement
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित मतदाताओं ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने और नैतिक रूप से मतदान करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीपीएम JSLPS विमलेश शुक्ला और प्रधान सहायक दिवाकर मिश्रा उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play