whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055238 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

अब लोगों को मंत्री से अपमान का बदला लेने का समय आ चुका हैं: सत्येन्द्रनाथ

location_on गढ़वा access_time 28-Oct-24, 06:56 PM visibility 694
Share



अब लोगों को मंत्री से अपमान का बदला लेने का समय आ चुका हैं: सत्येन्द्रनाथ
एनडीए के चुनावी सभा के मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित मोहल्लेवासी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा नगर मंडल की ओर से शहर के नगवां राधाकृष्ण मंदिर के समीप और साईं मोहल्ला में रीना देवी के घर के पास मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष घनश्याम कमलापुरी, दीनदयाल पासवान, सुदर्शन मेहता, रीना देवी और अनवर साह ने किया। मौके पर एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि हेमंत सरकार में एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए हर मोर्चा पर तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है। समुदाय विशेष के अपराधिक चरित्र के कई व्यक्तियों को हथियार का लाइसेंस जारी किया गया है। मंत्री के मंत्री ने शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के महिला और बेटी को किस तरह से मारपीट किया था, यह किसी से छिपी हुई नही है।
Advertisement
जब पीड़ीत व्यवसायी की पत्नी आरोपी पर केस दर्ज कराने थाना पहुंची थी। उस दौरान मंत्री ने अपना पावर का रौब दिखाते हुए पीड़ीत महिला को मारपीट के आरोपी से समझौता का दबाव बनाकर सुलह कराने पर मजबूर कर दिया। लेकिन मारपीट के आरोपियों को सजा नही मिली। उन्होंने कहा कि महिला का सिर्फ दोष इतना ही था कि वे अपना मकान का किराया मांगने गई थी। इसी बात से गुस्सा होकर मंत्री के प्रतिनिधि ने जमकर मारपीट किया था। उन्होंने कहा कि मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की जनता को अपमानित करने का काम किया है। अब लोगों को मंत्री से अपमान का बदला लेने का समय आ चुका है। उन्होंने मोहल्लेवासियों से कुशासन को समाप्त करने के लिए 13 नवम्बर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
Advertisement
इस दौरान कार्यक्रम को भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री रवींद्र जायसवाल भाजपा नेता डॉ. पतंजलि केशरी, विनोद जायसवाल, धनंजय गोंड, अजय आनंद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुमार, दुखी प्रसाद, एनके पांडेय के अलावा अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन लखन गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play