whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053910 readers visited
Loading...


गढ़वा में सड़क दुर्घटनाओं और सर्पदंश से कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

location_on गढ़वा access_time 28-Oct-24, 06:50 PM visibility 672
Share



गढ़वा में सड़क दुर्घटनाओं और सर्पदंश से कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले में रविवार और सोमवार को हुई विभिन्न घटनाओं में सड़क दुर्घटना और सर्पदंश से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना नगर ऊंटरी मार्ग की है, जहां रविवार शाम एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में केतार थाना क्षेत्र के बालीगर दसीपुर गांव निवासी दो सगे भाई, अभिनाश कुमार विश्वकर्मा और विकास कुमार विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, दोनों भाई किसी काम से गढ़वा आए हुए थे और घर लौटते वक्त रमन थाना क्षेत्र के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन लोग वीडियो बनाने में लगे रहे। इसी दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
दूसरी घटना तोरेलवा गांव की है, जहां जसमुदिन अंसारी का 15 वर्षीय पुत्र मेराज अंसारी सर्पदंश का शिकार हो गया। बताया गया कि मेराज घर के बाहर काम कर रहा था, तभी उसे सांप ने काट लिया। उसे फौरन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। तीसरी घटना मेराल थाना क्षेत्र के वाना गांव की है। गिरजा सिंह की पुत्री चांदनी कुमारी, जो दसवीं कक्षा की छात्रा है, स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान सड़क के किनारे खड़ी थी, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। घटना के बाद लोगों ने मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया। सभी घटनाओं के बाद गढ़वा सदर अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है, और संबंधित थानों को सूचित कर दिया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play