whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28379655 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

झामुमो मय हो गया है पूरा झारखंड : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 28-Oct-24, 05:48 PM visibility 745
Share



झामुमो मय हो गया है पूरा झारखंड : मंत्री मिथिलेश
धनंजय तिवारी को पार्टी में शामिल करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है भाजपा : धनंजय तिवारी भाजपा को लगा एक और करारा झटका, वरिष्ठ नेता धनंजय तिवारी झामुमो में शामिल विभिन्न प्रखंडों के 500 से अधिक लोगों ने भी थामा झामुमो का दामन गढ़वा : झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज होते जा रही है। गढ़वा जिला भाजपा में पूरी तरह से भगदड़ मच गई है। सोमवार को भाजपा को एक और करारा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता करूआ कला पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य धनंजय तिवारी ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। श्री तिवारी भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय के काफी करीबी माने जाते हैं।
Advertisement
इसके साथ ही गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के 500 से अधिक लोग भी झामुमो में शामिल हो गए हैं। सोमवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पहुंचकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी ने मंत्री श्री ठाकुर को विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक मतों से जीताने का संकल्प लिया। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। इस दौरान शामिल होने वालो में मुख्य रूप से गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डां से निशांत कुमार, राहुल जोशी, राजा सिंह, आशा देवी, सरिता देवी, मनीषा कुमारी, मेराल प्रखंड के तिसरटेटुका पंचायत से भाजपा छोड़कर गिरजा देवी, पंचायत सचिव मरियम खातुन, अरिबा खातुन, कमला देवी, सोनी देवी, राजेश राम, गढ़वा प्रखंड के बीरबंधा पंचायत के मुखिया अजय ठाकुर के पिता, गुरदी उरांव टोला से जुलेश उरांव, शैलेश उरांव, सबीता देवी, अनिता देवी, गढ़वा नीलांबर-पीतांबर पार्क फुटपाथ दुकानदार संघ के विकास कुमार गुप्ता, शुभम कुमार, सत्या कश्यप, महताब हाशमी, रंजीत कुमार, संग्रेह पंचायत के बिनुआडीह से दिलीप बिंद, सुरेंद्र बिंद, राहुल बिंद, सोहबरिया से महबूब अंसारी, मुस्तफा अंसारी, नवादा से राहुल शर्मा, मनीष कुमार सहित कई अन्य गावों से 500 से अधिक महिला, पुरूष एवं नव यूवकों का नाम शामिल है।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जो दल अपने आप को सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल कहती है उसका काम अब सिर्फ जुमलेबाजी, फूट डालो राज करो और व्यक्तिवाद पर निर्भर रह गई है। उस दल को लगातार आईना दिखाया जा रहा है। बड़े-बड़े नेता झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उसी कड़ी में आज वरिष्ठ नेता धनंजय तिवारी भी झामुमो में शामिल हो गये हैं। उन्हें आने से पार्टी और भी ज्यादा मजबूत होगी। भाजपा में कार्यककर्ताओं की कोई अहमियत नहीं है। मंत्री ने कहा कि गढ़वा में किये गये बेहतर विकास कार्यों एवं राज्य में चलायी जा रही जनहित की योजनाओं के परिणाम स्वरूप आज पूरा गढ़वा ही नहीं बल्कि पूरा झारखंड झामुमो मय व इंडिया गठबंधन मय हो गया है। मौके पर धनंजय तिवारी ने कहा कि भाजपा अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है।
Advertisement
इसका मुख्य कारण है कि जो भी बाहर से आयातित लोग शामिल हो रहे हैं वे अपने हिसाब से संगठन को संचालित करते हैं। वैसी परिस्थिति में समर्पित कार्यकर्ताओं को काफी घुटन महसूस होती है। समाजसेवा करने के लिए किसी बेहतर प्लेटफार्म की जरूरत थी, वो आज पूरी हो गई। मंत्री श्री ठाकुर के विकास क्षमता को देखते हुए वे झामुमो में शामिल हो गये हैं। मौके पर मुख्य के रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, चंदन जायसवाल, मनीष कमलापुरी, धनंजय तिवारी, डॉ यासीन अंसारी, डीपी सिंह, सुरेंद्रनाथ तिवारी, शंभू राम चंद्रवंशी, मदनी खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play