whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172641 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा में हाथियों का आतंक: कई घर क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत

location_on गढ़वा access_time 28-Oct-24, 11:51 AM visibility 690
Share



गढ़वा में हाथियों का आतंक: कई घर क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत
हाथियों के झुंड द्वारा क्षतिग्रस्त घर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व और छत्तीसगढ़ से आए हाथियों का झुंड इन दिनों गढ़वा जिले के गांवों में आतंक मचा रहा है। दक्षिणी वन क्षेत्र के रंका, रमकंडा, भंडरिया, बड़गड़ और चिनिया प्रखंड के लोग पिछले 11 सालों से हर साल इन हाथियों के झुंड से परेशान हैं। अनाज की तलाश में आने वाले ये हाथी घरों को तोड़ने के साथ-साथ धान और मक्के की फसलों को भी बर्बाद कर देते हैं। पिछले चार-पांच महीनों में हाथियों के हमले में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार देर रात भंडरिया प्रखंड के बिजका गांव में 25-30 हाथियों का एक झुंड जंगल से निकलकर गांव में घुस आया। अनाज की खोज में हाथियों ने इस गांव के तीन घरों को तोड़ दिया और दर्जनों किसानों की कई एकड़ में फैली धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया।
Advertisement
ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर भाग गए। इसके बाद बेखौफ हाथियों का झुंड घरों को तोड़ते हुए अनाज खाता रहा और फसलें रौंदते हुए जंगल की ओर लौट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग इस समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है और बस मुआवजे की बात कहता है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के लगातार हमलों से उनकी जान-माल की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द हाथियों के आतंक को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि उनकी फसलें और घर सुरक्षित रहें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play